वीडियो: जब गलती से गोल्डबर्ग ने विंस मैकमैहन की जगह स्टोन कोल्ड को मार दिया स्पीयर

WWE में कई बेहतरीन रैसलर्स हुए हैं और इन्हीं रैसलर्स में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और बिल गोल्डबर्ग का नाम भी शामिल होता है।स्टोन कोल्ड तो वैसे अब WWE में नजर नहीं आते है लेकिन गोल्डबर्ग ने 12 साल बाद वापसी कर सभी को चौंका दिया है। यहीं नहीं वापसी के बाद से उऩ्हें अपना जलवा बरकरार रखा है। बात करें स्टोन कोल्ड और गोल्डबर्ग की तो, वैसे तो ये दोनों कभी किसी बड़ी दुश्मनी में नहीं रहे हैं। हमेशा इनके बीच दोस्ती ही रही है। WWE के अंदर हों या बाहर हमेशा ये दोनों एक दूसरे के साथ रहे है। कई बड़ी लड़ाईयों में इन दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया है। लेकिन कभी-कभी रिंग के अंदर ऐसा हो जाता है जो किसी ने सोचा नहीं होता है। ऐसा ही कुछ 9 फरवरी 2004 को हुआ था। रिंग के अंदर विंस मैकमैहन, पॉल हेमन, गोल्डबर्ग और स्टोन कोल्ड थे। पॉल हेमेन ने गोल्डबर्ग से रिंग के अंदर बहुत कुछ कहा। इस समय स्टोन कोल्ड और गोल्डबर्ग दोस्त थे। गोल्डबर्ग ने अंत में पॉल हेमेन को स्पीयर मार दिया। इसके बाद जैसे ही वो विंस को स्पीयर मारने गए तो गलती से वो स्पीयर स्टोन कोल्ड को लग गया। और इसके बाद से ही इन दोनों के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिला था। नीचे वीडियो में आप देख सकते है किस तरीके से गोल्डबर्ग ने स्टोन कोल्ड को स्पीयर मारा।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications