WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। गोल्डबर्ग (Goldberg) ने एक बार फिर वापसी कर धमाल मचाया। WWE ने गोल्डबर्ग की वापसी के बारे में पहले ही बता दिया था। गोल्डबर्ग ने आकर लैश्ले और MVP पर आरोप लगाए। लैश्ले ने भी गोल्डबर्ग को जवाब दिया। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को इसके बाद बड़ा झटका लगा क्योंकि गोल्डबर्ग ने उन्हें शानदार स्पीयर दे दिया। इस दौरान गोल्डबर्ग के बेटे भी वहां मौजूद थे।SPEAR!!!@Goldberg delivered a crushing SPEAR to The All Mighty #WWEChampion @fightbobby on #WWERaw before #SummerSlam this Saturday! pic.twitter.com/vj5leob5LZ— WWE (@WWE) August 17, 2021WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने मेन इवेंट में लैश्ले के ऊपर साधा निशानाMITB पीपीवी के बाद हुई Raw में गोल्डबर्ग ने वापसी की थी। इसके बाद गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले को चुनौती दी थी। इसके दो हफ्ते बाद दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर दिया गया था। गोल्डबर्ग पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में नजर नहीं आए थे लेकिन इससे पहले उन्होंने MVP को स्पीयर मारा था। गोल्डबर्ग इस बार पक्के इरादे के साथ रिंग में उतरे हैं।बॉबी लैश्ले ने अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों का हाल बुरा किया है लेकिन इस बार वो डरे हुए लग रहे हैं। गोल्डबर्ग को देखकर दो हफ्ते पहले भी वो पिछे हट गए थे और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो SummerSlam में इस बार बहुत बडा़ मैच देखने को मिलेगा।गोल्डबर्ग के मैच हमेशा छोटे रहते हैं और फैंस इस बात से काफी नाराज अभी तक नजर आए। गोल्डबर्ग ने कुछ हफ्ते पहले इंटरव्यू में कहा था कि इस बार तैयारी के लिए उन्हें ज्यादा समय मिला। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच इस बार तगड़ा होगा। लैश्ले भी अपनी चैंपियनशिप आसानी से डिफेंड करना चाहेंगे। हालांकि लैश्ले के लिए ये काम काफी मुश्किल इस बार होगा।SummerSlam को अब ज्यादा समय नहीं बचा है और ये दोनों दिग्गज पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। फैंस को भी इस बार काफी मजा आएगा। गोल्डबर्ग अभी तक लैश्ले के ऊपर पूरी तरह भारी पड़े हैं। लैश्ले भी इस चीज का जवाब SummerSlam में देना चाहेंगे। पूरी नजरें फैंस की अब इस WWE चैंपियनशिप पर टिक गई है।