सुपरस्टार गोल्डबर्ग के रिंग में वापसी की तारीख सामने आई

MCW ने हाल ही में WCW लैजेंड गोल्डबर्ग को एडवर्टाइज किया है। यहीं नहीं GFW ने भी अपने आने वाले इवेंट ट्रैब्यूट टू द लैजेंड के लिए गोल्डबर्ग को एडवर्टाइज किया है। ये इवेंट 30 सिंतबर को आयोजित होगा। हालांकि यहां पर कई अन्य बड़े सुपरस्टार मेडिसन रेन, क्रिश्चियन, स्टेनर ब्रदर्स, जो मैथ्यूज, जिलेन हेल भी हिस्सा लेंगे। इनका भी प्रमोशन इन्होंने जोरदार तरीके से किया है। ये शो सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद 6.30 बजे इस इवेंट के लैजेंड्स को ट्रैब्यूट दिया जाएगा। MCW 1990 से लगातार कई प्रोफेशनल रैसलिंग इवेंट का आयोजन करता आया है। और इसमें कई बड़े सुपरस्टार्स हमेशा हिस्सा लेते है। मेरेलैंड में इस इवेंट की उतपत्ति हुई थी। ट्रैब्यूट टू द लैजेंड इवेंट में गोल्डबर्ग,रोजमर्रे, मेडिसल रेन, जैसे बड़े सुपरस्टार हिस्सा लेंगे। 12 साल बाद 2016 में गोल्डबर्ग ने WWE में वापसी की। ये सब WWE ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया। आते ही उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ। उनका ये कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया तक गया। इसके अलावा रॉयल रंबल और फास्टलेन में भी उन्होंने फाइट की। फास्टलेन में केविन ओवंस को हराकर गोल्डबर्ग नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। इसके बाद रैसलमेनिया 33 में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रैसलमेनिया के बाद हुए पहले रॉ में गोल्डबर्ग ने आकर दोबारा वापस ना आने की बात कही थी। रैसलमेनिया 34 से पहले एक बार फिर से गोल्डबर्ग फिर वापस आ सकते है। फैंस भी गोल्डबर्ग को हमेशा रिंग में देखना चाहते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications