WWE दिग्गज ने दी गोल्डबर्ग को खुली चुनौती

सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने हाल ही में ईएसपीएन को अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने ये भी बताया कि वो किसके साथ मुकाबला करना चाहते हैं। डेनियल ब्रायन से जब पूछा गया कि वो समरस्लैम के बाद किसके साथ मुकाबला करना चाहते है। उन्होंने गोल्डबर्ग का नाम लिया। साल 2016 में गोल्डबर्ग ने WWE में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने आते ही लैसनर को हरा दिया था। केविन ओवंस को हराकर फिर वो यूनिवर्सल चैंपियन बने। पिछले साल रैसलमेनिया तक उनके पास यूनिवर्सल टाइटल था। ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल रैसलमेनिया में हराकर टाइटल अपने नाम किया। तब से लेकर अभी तक ये टाइटल लैसनर के नाम ही है। अभी तक उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है। WWE में दोबारा वापसी की उम्मीद गोल्डबर्ग की अब कम ही नजर आ रही है। हालांकि अभी भी उनकी बॉडी का शेप काफी अच्छा है। वो रिंग में शानदार परफॉर्म कर सकते है। डेनियल ब्रायन ने इंटरव्यू के दौरान कहा,"मेरी लिस्ट में कई बड़े नाम है। रॉड्रिक स्ट्रांग, एजे स्टाइल्स, जॉनी गर्गानो, नाकामुरा के साथ में लड़ना चाहता हूं। लेकिन इनसे पहले गोल्डबर्ग का नाम सबसे पहले मेरी लिस्ट में है। मैें उन्हें चुनौती देना पसंद करूंगा। मैं लूचा को बहुत पसंद करता हूं इसलिए अलमास के साथ भी लड़ना चाहता हूं।" गोल्डबर्ग की WWE में वापसी इस समय काफी मुश्किल हैं। समरस्लैम में डेनियल ब्रायन का मुकाबला द मिज के साथ होगा। इस फाइट का इंतजार फैंस पिछले तीन साल से कर रहे है। ये एक ड्रीम मैच फैंस के लिए है। डेनियल ब्रायन एक दिग्गज रैसलर है। वहीं द मिज ने भी कमाल का काम WWE में किया है। गोल्डबर्ग अगर वापस आते है और फिर डेनियल ब्रायन के साथ उनका मुकाबला होता है। तो यहां इतिहास रच सकता है। दोनों लैजेंड है। और रिंग में बेहतरीन काम दोनों ने किया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications