रोमन रेंस को WWE फैंस से प्यार ना मिलने की गोल्डबर्ग ने वजह बताई

बाइस्कोफ ऑफ रैसलिंग के हाल के एपिसोड में गोल्डबर्ग नजर आए। गोल्डबर्ग का यहां पर रोमन रेंस के प्रति काफी नकारात्मक चीजें देखने को मिली। उन्होंने WWE यूनिवर्स को रोमन रेंस को इतनी घृणा करने के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की उनके प्रति इतना तिरस्कार सभी के अंदर कहां से आया मुझे समझ नहीं आता। रोमन रेंस इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहे है। क्योंकि हाल ही उनकी सगे भाई की मौत हुई है। पूर्व WWE सुपरस्टार रोसे 17 अप्रैल को इस दुनिया को छोड़कर चले गए है। इसके बावजूद भी आगे उन्हें 30 अप्रैल को पेबैक में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना करना है। साथ ही WWE में अपनी नई स्टोरीलाइन को भी तैयार करना है। गोल्डबर्ग का कहना था कि रिंग के बाहर हमेशा क्राउड हमेशा बदल जाता है। यहीं नहीं रोज का रोज क्राउड बदलता है। यहीं वजह है कि जिसकी वजह से WWE यूनिवर्स रोमन रेंस से प्यार नहीं करता है। ऐसा ही कुछ रॉक के साथ भी होता है। गोल्डबर्ग ने रोमन रेंस के बारे में कहा कि," ये फैंस काफी अलग टाइप के होते है। जब मैं वहां पर जाता हूं तो हमेशा कुछ ना कुछ अलग दिखता है। इसके लिए हमें पहले से तैयार होना पड़ता है। इस समय के क्राउड के बारे में आप कुछ नहीं कह सकते है। आपको उनके पास अपनी आवाज पहुंचानी पड़ती है। अब वो इसको सकरात्मक ले जाए या फिर नकारात्मक। ये सोचने वाली बात है। ये ही सब रोमन रेंस के साथ भी होता है। रोमन रेंस फैंस को समझ नहीं पाते है। इसलिए उनके साथ ऐसा व्यव्हार होता है। क्राउड उन्हें कभी पसंद करता है कभी नहीं करता है। आप रॉक को ही देख लीजिए। वो बहुत अच्छा है। लेकिन वो क्राउड को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेता है। मुझे नहीं पता लेकिन मैं उसके लिए महसूस जरूर करता हूं। रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपना यूनिवर्सल टाइटल गंवाने के बाद गोल्डबर्ग अब रिंग से बाहर है। ये अब एक सरप्राइज होगा की गोल्डबर्ग कब रिंग में वापसी करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications