"WWE दिग्गज गोल्डबर्ग महान इंसान हैं और मेरे लिए उनके साथ काम करना बहुत ही आसान रहा था"

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है। WCW में भी गोल्डबर्ग (Goldberg) ने अपने प्रदर्शन से फैंस को खूब इंटरटेन किया। शेन डगलस (Shane Douglas) को भी WCW में गोल्डबर्ग के साथ काम करने का मौका मिला। डगलस ने इस बार गोल्डबर्ग की जमकर तारीफ की और उन्हें महान इंसान बताया। डगलस ने कहा कि गोल्डबर्ग के साथ काम करने में उन्हें काफी मजा आया।

WCW में गोल्डबर्ग और शेन डगलस के बीच दो मुकाबले हुए थे

गोल्डबर्ग रिंग में जिस तरह का एक्शन करते हैं वो सबसे अलग होता है। इस वजह से उनके फैंस भी अलग-अलग तरह के हैं। कुछ को लगता है कि गोल्डबर्ग सही करते हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह का एक्शन रिंग में नहीं होना चाहिए। कई दिग्गज भी कह चुके हैं कि गोल्डबर्ग रिंग में दूसरे रेसलर का ख्याल नहीं रखते हैं। साल 2000 में डगलस का मुकाबला दो बार गोल्डबर्ग से हुआ था। Hannibal TV को हाल ही में डगलस ने अपना इंटरव्यू दिया और अपने इन मैचों के बारे में बताया। उन्होंने कहा,

गोल्डबर्ग बहुत ही महान इंसान हैं। अभी भी वो रिंग में परफॉर्म कर रहे हैं और मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है। बहुत अच्छे शेप में वो इस समय भी नजर आ रहे हैं। मेरे लिए उनके साथ काम करना बहुत ही आसान रहा था। हालांकि कंपनी ने हम दोनों की राइवलरी को अच्छे से बिल्डअप नहीं किया था। गोल्डबर्ग ने बहुत अच्छे से काम किया और इस राइवलरी को बिल्ड किया था। मैं इसमें कंपनी की गलती नहीं मानता हूं। गोल्डबर्ग की वजह से ही हम अच्छे मैच दे पाए।

गोल्डबर्ग और डगलस के बीच WCW में दो मुकाबले हुए थे। इन दोनों मैचों में गोल्डबर्ग ने जीत हासिल की थी। WCW में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा रूतबा था और उन्हें वहां हार का सामना ज्यादा नहीं करना पड़ा था। 54 साल की उम्र में अभी भी गोल्डबर्ग WWE में काम कर रहे हैं। WWE Crown Jewel 2021 में गोल्डबर्ग का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार गोल्डबर्ग अच्छा मैच देंगे।

Quick Links