वीडियो: जब ब्रॉक लैसनर को जैक हैमर मारने पर गोल्डबर्ग को किया गया गिरफ्तार

WWE में गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर की फ्यूड को कौन नहीं जानता। ये दोनों जब रिंग में होते है तो रिंग का माहौल ही कुछ होता है। फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। क्योंकि वहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। साल 2003 के बाद से 2017 में हुए रैसलमेनिया 34 तक इन दोनोें के बीच कई बड़े मुकाबले हुए। और फैंस को काफी अच्छे मुकाबले भी देखने को मिले। इस साल रैसलमेनिया में लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराया था। लेकिन कई बार ये लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की सुपरस्टार को अरेस्ट करना पड़ा था। साल 2004 में कुछ ऐसा ही हुआ था। रिंग साइड में गोल्डबर्ग बैठे हुए थे। और रिंग के अंदर पॉल हेमेन और ब्रॉक लैसनर मौजूद थे। पॉल हेमेन ने गोल्डबर्ग को चुनौती दी। इसके बाद गोल्डबर्ग उठे और रिंग में चले गए। पॉल हेमेन ना आने के लिए चिल्लाते रह गए। क्योंकि उस समय कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया। लेकिन गोल्डबर्ग रिंग में चले गए। दोनों आपस में भी भिड़ गए। ब्रॉक लैसनर ने एफ 5 लगाने की गोल्डबर्ग को कोशिश की लेकिन गोल्डबर्ग ने लैसनर को जैक हैमर लगा दिया। इसके बाद गुस्से से आगबबूला हुए पॉल हेमेन ने सिक्योरिटी बुलाकर गोल्डबर्ग को अरेस्ट करवा दिया था।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications