Royal Rumble मैच में गोल्डबर्ग के जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद

रॉयल रंबल को अब सिर्फ एक हफ्ता बचा हुआ है। फैंस के बीच में रॉयल रंबल को लेकर काफी चर्चाएं सामने आ रही है। फैंस को भी इसका बड़ा बेसब्री से इंतजार है। फैंस अपने फेवरेट रैसलर को चैंट करने के लिए उत्साहित हो रहे है। इस बार रॉयल रंबल कई बड़े सुपरस्टार्स का आना लगभग तय हो चुका है।

Ad

29 जनवरी को होने वाली रॉयल रंबल में WCW लैजेंड गोल्डबर्ग का आना अब पूरी तरह तय हो चुका है। 50 साल के गोल्डबर्ग दूसरी बार इस मेन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उन्होंने 2004 के रॉयल रंबल में हिस्सा लिया था। गोल्डबर्ग को लेकर भी अब सट्टा बाजार गर्म हो गया है। इस बार रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग सभी के फेवरेट बने हुए है। सभी का मानना है कि रॉयल रंबल गोल्डबर्ग ही जीतेंगे। गोल्डबर्ग की रॉयल रंबल में आने की घोषणा से पहले, इस सुपरस्टार का रंबल में जीत का रेट 16/1 था। बुकी की नजरें भी गोल्डबर्ग के ऊपर लगातार बनी हुई थी, और इसके बाद उन्होंने गोल्डबर्ग को फेवरेट मानते हुए जीत का रेट 2/1 कर दिया। इसका मतलब ये था की कुछ बुकी ने उनकी जीत का चांस कम बताते हुए इसे 2/1 कर दिया था। लेकिन इसके अलावा अधिकांश जगह पर ये रेट 5/2 से 4/1 था। इसके अलावा कुछ ऑपरेटर ऐसे भी है जिन्होने गोल्डबर्ग को सबसे ऊपर का रैसलर बताते हुए 12/1 का रेट कर दिया। इसके अलावा 9% लोग ऐसे है जिन्होंने गोल्डबर्ग की जीत पर लंबा दांव खेला है। उधर ब्रॉन स्ट्रोमैन को गोल्डबर्ग के बाद रॉयल रंबल में जीत के लिए फेवरेट माना गया है। इस हफ्ते उनकी रेटिंग भी 2/1 से 4/1 गई है। स्ट्रोमैन पर भी कई बुकी ने अच्छ दांव लगाया है। WWE का इस साल का पहला बड़ा पे-पर-व्यू में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया हैं। रॉयल रंबल के लिए इस साल काफी मजबूत कार्ड बुक किया है, और साथ ही इस साल रंबल मैच में काफी बड़े स्टार्स हिस्सा लेने वाले है। सट्टा बाज़ार में इसको लेकर काफी गहमागहमी है। इनके फेवरेट अभी भी गोल्डबर्ग बने हुए है। इसी को लेकर इन्होंने उन पर बड़ा दांवा लगाया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications