गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन को लेकर दिया बड़ा बयान

The Washington Post को हाल ही में सुपरस्टार ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। गोल्डबर्ग ने विंस मैकमैहन की तारीफ की। और ब्रॉक लैसनर के साथ अपनी दुश्मनी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने ये भी संकेत दिए कि वो एक मैच के लिए रिंग में और उतर सकते हैं। वो हॉल ऑफ फेेम में भी अब शामिल हो चुके हैं। WWE और WCW में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम हैं। दिग्गजों की लिस्ट में सबसे ऊपर उनका नाम आता हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया के वो बादशाह हैं। WCW में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे और इसके बाद WWE में भी उऩ्होंने ये टाइटल अपने नाम किया। करीब 12 साल बाद साल 2016 में उन्होंने रिंग में वापसी की। और आकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर के हाथों फिर वो चैंपियनशिप हार गए। रैसलमेनिया 33 में हारने के बाद गोल्डबर्ग ने ये एलान किया था कि फिलहाल अब वो रैसलिंग से आराम करेंगे। हालांकि इसके बाद कई बार उन्होंने दोबारा वापस आने की बात छेड़ी। ब्रॉक लैसनर के साथ हुई शानदार फाइट के बारे में गोल्डबर्ग ने कहा कि,"हम लोगों की लड़ाई का जो एंगल था वो काफी अच्छा और सही था। ये काफी अच्छा अनुभव था। मैं इसका सीधा-सीधा क्रेडिट विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर को दूंगा। इन्होंने मुझे मौका दिया और मुझे एक बार फिर दुनिया के सामने लाने के लिए समर्थन किया।" फ्यूचर में एक मैच और के बारे में उनका कहना था कि अभी ये हो भी सकता हैं। गोल्डबर्ग ने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जो उऩ्हें कभी नहीं भूले। गोल्डबर्ग को इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया हैं। वैसे आंद्रे द जाइंट मेमोरियल मैच में उनकी वापसी के बारे में कहा जा रहा है। अगर वो रैसलमेनिया में आते है तो फैंस के लिए काफी अच्छा टाइम होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications