WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। रेड ब्रांड में अगले हफ्ते दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) वापसी करेंगेे। इस हफ्ते रेड ब्रांड में सेटेलाइट के जरिए बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को गोल्डबर्ग ने संदेश भेजा था। समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के बाद पहली बार रिंग में गोल्डबर्ग की अगले हफ्ते एंट्री होगी। WWE चैंपियनशिप मैच में बॉबी लैश्ले के खिलाफ गोल्डबर्ग हार गए थे।WWE@WWE.@Goldberg makes his way back to the red brand THIS MONDAY on #WWERaw! wwe.com/shows/raw/arti…8:30 AM · Oct 2, 20212900324.@Goldberg makes his way back to the red brand THIS MONDAY on #WWERaw! wwe.com/shows/raw/arti…WWE Raw में अगले हफ्ते गोल्डबर्ग की होगी एंट्रीSummerSlam में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए अच्छा मैच हुआ था। फैंस को लगा था कि गोल्डबर्ग इस बार अच्छा मैच देंगे लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ। गोल्डबर्ग के पैर में चोट लग गई थी और इसका फायदा लैश्ले को मिल गया। लैश्ले ने मैच जीत लिया। मैच के बाद लैश्ले ने गोल्डबर्ग के बेटे पर भी हमला किया था। इसके बाद गोल्डबर्ग रिंग में नजर नहीं आए।गोल्डबर्ग ने इसके बाद WWE द्वारा लिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वो वापसी करेंगे और बॉबी लैश्ले से अपना बदला लेंगे। ये बात तय हो गई है कि रेड ब्रांड में अब गोल्डबर्ग नजर आएंगे। गोल्डबर्ग ने लैश्ले को चुनौती भी दे दी है। गोल्डबर्ग अब लैश्ले के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।Crown Jewel का आयोजन 21 अक्टूबर को इस महीने सऊदी अरब में होगा। ये कंफर्म है कि दोनों के बीच जबरदस्त मैच इस पीपीवी में देखने को मिलेगा। WWE जल्द ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान करेगा। गोल्डबर्ग ने Crown Jewel के लिए ही वापसी की है और लैश्ले के साथ उनका अंतिम मैच देखने को मिलेगा। रेड ब्रांड में आकर गोल्डबर्ग भी बड़ा बयान लैश्ले को लेकर कर सकते हैं। शायद गोल्डबर्ग अपने बेटे के साथ भी एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा। इस राइवलरी में गोल्डबर्ग के बेटे का रोल भी बहुत अहम हो जाएगा।बॉबी लैश्ले के पास अब WWE चैंपियनशिप नहीं है। अब दोनों के बीच नॉन टाइटल मैच देखने को मिलेगा। गोल्डबर्ग आकर WWE चैंपियन बिग ई को भी चुनौती दे सकते हैं और इसमें फिर लैश्ले भी शामिल हो जाएंगे।