WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड शानदार रहा। WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) ने जबरदस्त वापसी कर बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को चुनौती दे दी। वैसे गोल्डबर्ग की वापसी तय मानी जा रही थी और अंत में ऐसा ही हुआ। लैश्ले ने भी इस बात के संकेत दे दिए थे। गोल्डबर्ग ने लैश्ले को चुनौती देते हुए कह दिया कि "I'M NEXT!"।Who's next for the #WWEChampion?"I'M NEXT!"@Goldberg has his sights set on @fightbobby!#WWERaw pic.twitter.com/wL24FsuVrt— WWE (@WWE) July 20, 2021WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को मिली चुनौतीकोफी किंग्सटन को Money in the Bank पीपीवी में बॉबी लैश्ले ने बुरी तरह हराया था। इसके बाद लैश्ले ने WHO’S NEXT? लिखकर ट्वीट किया था। यहां से उम्मीद लगाई जा रही थी कि Raw में गोल्डबर्ग की वापसी होगी। इस हफ्ते लैश्ले और MVP ने रिंग में एंट्री की। MVP ने लैश्ले की जमकर तारीफ की और कहा कि दिखाने के लिए अब कुछ नहीं बचा। UNTOUCHABLE!! WHO’S NEXT? #MITB pic.twitter.com/NF9KJXUUYd— Bobby Lashley (@fightbobby) July 19, 2021लैश्ले ने इसके बाद ओपन चैलेंज दिया और कुछ देर बार कीथ ली ने वापसी की। कीथ ली और लैश्ले के बीच नॉन टाइटल मैच हुआ। लैश्ले ने कीथ ली की भी हालत खराब कर दी। कीथ ली इस बार लैश्ले के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाए और उन्होंने हार मान ली। लैश्ले इसके बाद जश्न मना रहे थे तभी गोल्डबर्ग का एंट्रेंस म्यूजिक बज गया। IT'S GOLDBERG!!! pic.twitter.com/NyehYSxzUn— WWE (@WWE) July 20, 2021गोल्डबर्ग का स्वागत फैंस ने शानदार अंदाज में किया। बॉबी लैश्ले भी गोल्डबर्ग की एंट्री देखकर हैरान रह गए थे। गोल्डबर्ग ने इसके बाद लैश्ले को चुनौती दे दी। लैश्ले काफी गुस्से में लग रहे थे और गोल्डबर्ग से भिड़ना चाहते थे। MVP ने काफी समझाया और लैश्ले को रोका। SummerSlam में अब लैश्ले और गोल्डबर्ग का मैच लगभग तय लग रहा है। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस साल Royal Rumble में अंतिम बार गोल्डबर्ग WWE टीवी पर नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो अब टीवी पर नजर आए और उन्होंने इस बार मौजूदा WWE चैंपियन लैश्ले को चुनौती दी। गोल्डबर्ग की वापसी से WWE को जरूर फायदा होगा। वैसे कुछ दिन पहले डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कह दिया था कि गोल्डबर्ग वापसी कर बॉबी लैश्ले को चैलेंज करेंगे। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!