2017 का पहला मंडे नाइट रॉ 2 जनवरी को टैम्पा के एमेली एरिना में होगा। 2017 के सबसे पहले शो में फैंस के लिए एक खुशखबरी आ गई है। खुशखबरी ये है कि इस शो में गोल्डबर्ग नजर आएंगे। इससे पहले गोल्डबर्ग 21 नवंबर को मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में नज़र आए थे। जहां उन्होंने एलान किया था कि वो 2017 के रॉयल रम्बल मैच का हिस्सा होंगे।
इससे पहले WWE की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 जनवरी की रॉ के लिए रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, केविन ओवंस और क्रिस जैरिको जैसे स्टार्स को एडवर्टाइज़ किया गया था। 29 जनवरी को रॉयल रम्बल होगा, जिसमें गोल्डबर्ग हिस्सा लेंगे। लेकिन अब गोल्डबर्ग 2017 के पहले मंडे नाइट रॉ में आकर एक बार फिर जलवा दिखाएंगे। गोल्डबर्ग के रॉ में आने को लेकर WWE ने किया ट्वीट:
What kind of response will @Goldberg have for @BrockLesnar? We'll find out when he returns to Monday Night #RAW NEXT WEEK! pic.twitter.com/9Y1SH2IExS
— WWE (@WWE) December 27, 2016
गोल्डबर्ग ने 12 साल बाद WWE की रिंग में धमाकेदार वापसी की। ना सिर्फ उन्होंने धमाकेदार वापसी की बल्कि सर्वाइवर सीरीज़ में ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह से हराया। ब्रॉक लैसनर 1 मिनट 26 सेकेंड में ही वो मैच हार गए थे।
वैसे रॉयल रम्बल में गोल्डबर्ग के हिस्सा लेने के फैसले से ये साफ हो जाता है कि WWE में अभी उनका सफर खत्म नहीं हुआ है। वो अभी और भी मैच लड़ सकते हैं। पॉल हेमन ने रॉ में आकर चीजों को ज्यादा मजेदार कर दिया, जब उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर भी रॉयल रम्बल का हिस्सा होंगे।
वैसे उम्मीद की जा रही है कि रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर का सामना हो सकता है। अब तक 2 बार गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर का आमना सामना हुआ, और इन दोनों मैच में जीत गोल्डबर्ग के हाथ लगी है। फिलहाल फैंस को रॉयल रंबल से पहले अब अगले हफ्ते होने वाले रॉ में गोल्डबर्ग का इंतजार है। गोल्डबर्ग रॉ में आकर क्या ऐलान करेंगे ये देखने वाली बात होगी।