WWE ने अपनी वेबसाइट से गोल्डबर्ग के माथे से निकल रहे खून की फोटो को एडिट किया

गोल्डबर्ग इस समय काफी चर्चा में है। गोल्डबर्ग ने रॉयल रंबल से पहले मंडे नाइट रॉ में धमाकेदार वापसी की और पूरा क्राउड़ भी उनका नाम चैन्ट कर रहे थे। लेकिन गोल्डबर्ग के माथे से खून निकल रहा था। इस बात की बाद काफी चर्चा हुई। बाद में पता चला कि, लॉकर रूम से आते समय वो दरवाजे से टकरा गए थे। उधर WWE.com ने मनडे नाइट रॉ की गैलरी में गोल्डबर्ग के माथे से निकल रहे खून की फोटो को एडिट किया है। टीम ने इसे बड़े ही खूबसूरत तरीके से साफ कर के गैलरी में उनकी फोटो अपलोड की है।

youtube-cover

इससे पहले WWE ये बहुत बार कर चुका है। इतिहास में भी कई मौक आए जब खून से परहेज किया है, और ज्यादा जरूरी होने पर इसे हटा दिया। WWE की पॉलिसी मेंं ये साफ है कि खून को नहीं दिखाना है, और अगर किसी वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करना है तो इसे ब्लैक एंड व्हाइट किया जाएगा। अभी हाल ही में 22 फरवरी 2016 को ट्रिपल एच ने रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई की थी, रोमन रेंस के चेहरे से काफी खून निकल रहा था। इस वीडियो को ऐसे ही अपलोड कर दिया गया था। लेकिन जब रोमन रेंस के चेहरे से खून निकल रहा था तो तब इसे ब्लैक एंड व्हाइट कर छिपा दिया था।

youtube-cover

इसके अलावा 25 फरवरी 2013 को ट्रिपल एच ने जब ब्रॉक लैसनर की पिटाई की तो उनका चेहरा भी खून से लथपथ हो गया था। इसका ऑरिजनल वीडियो बिना ब्लैक एंड व्हाइट के पोस्ट कर दिया गया था। लेकिन बाद में यूट्यूब पर इस बदल दिया गया था।

youtube-cover

वैसे रिंग में गोल्डबर्ग के सिर पर ज्यादा खून नहीं दिख रहा था। थोड़ा बहुत खून उनके सिर से निकल रहा था। इससे ये ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इतनी छोटी बात को लेकर भी WWE अपनी पॉलिसी पर काफी गंभीर है। साथ ही ये भी कहा जा सकता है कि, इसे छुपाकर WWE ने अपनी रेटिंग को कैसे बनाए रखा है। पिछले कुछ सालों से इन मामलों में WWE काफी गंभीर हो गया है। पहले ये सब नहीं किया जाता था। लेकिन अब ये किया जा रहा है।