WWE सुपरस्टार डस्टिन पैट्रिक रनल्स जोकि गोल्डस्ट के नाम से भी जाने जाते हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपने सौतेले बेटे पर हुए हमले के बारे में जानकारी दी। गोल्डस्ट ने बताया, "मेरा बेटा जोकि ट्रांसजैंडर है, उस पर बीती रात हमला हुआ और इसकी वजह से मैं काफी गुस्से में हूं। लोग समझदार बनें और दूसरों को अपनी जिंदगी जीनें देंं। एक दूसरे के प्रति गुस्सा ना रखें। 3 लोगों ने मेरे बेटे पर अटैक किया। वो आज खुले घूम रहे हैं। अगर मैं वहां होता तो आरोपियों को मजा़ चखा देता"। गोल्डस्ट ने लोगों को एक दूसरे के प्रति नफरत रखने के जरिए की आलोचना की। गोल्डस्ट के फैंस इस बात को लेकर उनके पीछे खड़े नजर आए और इस घटना पर अपना दुख प्रकट किया। गोल्डस्ट या उनके प्रवक्ता के द्वारा अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके बेटे पर किस जगह हमला किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद से अमेरिका में इस तरह के क्राइम में इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से शायद गोल्डस्ट के बेटे इस घटना का शिकार हुए। पूर्व WWE हॉल ऑफ फेमर डस्टी रोड्स के बेटे और पूर्व WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स के भाई गोल्डस्ट WWE में काफी लंबे समय से है। उनकी गिमिक भी में LGBT कम्यूनिटी की झलक देखने को मिलती है। गोल्डस्ट ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। इसी के वजह से वो फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हुए। गोल्डस्ट ने 22 अक्टूबर 1995 को WWF में अपना डैब्यू किया था। जोकि आप वीडियो में देख सकते हैं।
गोल्डस्ट WWE, WCW में लड़ चुके हैं। उन्होंने NJPW, AJPW, TNA जैसी रैसलिंग प्रोमोशंस के साथ भी काम किया है।