WWE SummerSlam में संभावित उपस्थिति से पहले The Undertaker का फेमस Superstar ने सोशल मीडिया के जरिए उड़ाया भद्दा मजाक

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Grayson Waller: WWE SummerSlam का आयोजन अगले महीने होगा। कुछ सूत्रों से पता चला है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट के वीकेंड में डेट्रॉइट में दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि वो इस शो में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इससे पहले प्रसिद्ध स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने दिग्गज के ऊपर तंज कस दिया है।

Ad

वॉलर हाल ही में WWE सुपरस्टार्स की पुरानी पीढ़ी पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। अब अंडरटेकर को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रख दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनका मजाक बनाया है।

Ad

आप सभी को पता है कि वॉलर पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय कर रहे हैं। Money in the Bank 2023 में जॉन सीना का खास सैगमेंट हुआ था। सीना ने शानदार प्रोमो दिया और फिर ग्रेसन वॉलर ने दखलअंदाजी की। वॉलर ने उनका मजाक बनाया। दोनों के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला। अंत में सीना ने अपना फिनिशिंग मूव उन्हें दिया।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वॉलर ने अपना डेब्यू मैच भी हॉल ऑफ फेमर ऐज के खिलाफ लड़ा था। ग्रेसन ने ऐज को अच्छी टक्कर दी थी। हालांकि वो ऐज को हराने में नाकाम रहे थे। मैच खत्म होने के बाद ऐज ने वॉलर की तारीफ भी की थी। कंपनी ने संकेत दे दिए है कि वॉलर को आगे जाकर पुश दिया जाएगा।

क्या WWE SummerSlam में द अंडरटेकर फैंस को देंगे सरप्राइज?

WWE SummerSlam में अंडरटेकर और वॉलर के बीच सैगमेंट कराने का आइडिया गलत नहीं होगा। अगर यह सैगमेंट होता है तो फिर वॉलर के लिए अच्छा रहेगा। फैंस को भी मजा आएगा। हालांंकि टेकर अब एक्शन में नहीं दिखेंगे। शायद अब उनका शरीर साथ नहीं देगा। कुछ समय पहले वो कह चुके हैं कि रिंग में उनका काम अब खत्म हो गया है। फैंस चाहते हैं कि उनकी एक अंतिम मैच के लिए वापसी होनी चाहिए। अब यह तो बहुत मुश्किल होगा। हां वो कुछ समय बाद बैकस्टेज काम करते हुए जरूर नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर युवा रेसलर्स को फायदा मिलेगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications