'Roman Reigns को हराना सबसे बड़ी चुनौती' - फेमस WWE Superstar ने The Bloodline को कड़ी चेतावनी दी

roman reigns grayson waller
फेमस सुपरस्टार ने रोमन रेंस और ब्लडलाइन को चेतावनी दी

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns), WWE SummerSlam 2020 में वापसी के बाद से ही मेंस रोस्टर को डॉमिनेट करते आए हैं और अब इंडस्ट्री के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। अब NXT सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने ट्राइबल चीफ और द ब्लडलाइन (The Bloodline) को सबक सिखाने का दावा किया है।

Ad

पॉल हेमन, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन का साथ मिलने से Roman Reigns ने ट्राइबल चीफ किरदार में खूब सफलता हासिल की है। वहीं WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत दर्ज कर उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अभी तक जो भी ब्लडलाइन के सामने आया है, उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। कंपनी के 4 बड़े टाइटल्स अभी इस फैक्शन के मेंबर्स के पास हैं।

अब Steve Fall on Ten Count पॉडकास्ट पर ग्रेसन वॉलर ने कहा:

"इस इंडस्ट्री में रोमन रेंस को हराना मौजूदा समय की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्हें कोई नहीं हरा सकता, लेकिन मैंने द ब्लडलाइन के एक मेंबर को पहले हराया हुआ है। मैंने सोलो सिकोआ को बहुत आसानी से हराया हुआ है। इसलिए अगर मेरा रोमन रेंस के साथ मैच हुआ और मेरे पास समय हुआ तो मैं एक रणनीति तैयार करते हुए अपनी टीम बना सकता हूं। उनके 16 कज़िन ब्रदर्स, 7 अंकल हैं, ये सभी आ जाएं तो पूरी रिंग ब्लडलाइन मेंबर्स से भर जाएगी।"

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2023 में Kevin Owens से हो सकता है Roman Reigns का मैच

केविन ओवेंस ने नवंबर 2022 में SmackDown में वापसी की थी और वो तभी से द ब्लडलाइन के खिलाफ खड़े हुए हैं। उन्होंने Survivor Series WarGames में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ आकर ब्लडलाइन का सामना किया, लेकिन सैमी ज़ेन से धोखा मिलने के कारण वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

Ad

कुछ हफ्तों पहले ओवेंस ने Roman Reigns को टैग टीम मैच के लिए चैलेंज किया था। एक तरफ ट्राइबल चीफ ने सैमी ज़ेन को अपने पार्टनर के तौर पर चुना, वहीं जॉन सीना ने वापसी कर ओवेंस का साथ दिया था। इस मैच में जॉन और ओवेंस ने जीत दर्ज की और अब ऐसा लग रहा है जैसे ओवेंस और रोमन की दुश्मनी को 2023 Royal Rumble में मैच का रूप दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications