SummerSlam इतिहास की 10 सबसे धमाकेदार रिंग एंट्रेंस

समरस्लैम 2017 होने में बस अब कुछ ही दिन बांकी है। ऐसे में फैंस और पूरा यूनिवर्स इस बड़े इवेंट के लिए तैयार है। सुपरस्टार्स भी अपने फैंस को एक बार फिर बड़ा मैच देने के लिए तैयार है। किसी भी रैसलर के करैक्टर की सबसे अच्छी बात होती है उसकी एंट्रेंस म्यूजिक। इससे उस रैसलर की एंट्री होती है और दर्शकों को उसके करैक्टर के बारे में पता चलता है। WWE समरस्लैम के इतिहास में कई यादगार एंट्रेंस थीम रही है। जैसे अंडरटेकर, फिन बैलर, ब्रे वायट, रे मिस्टिरियो और द रॉक की। इस स्टार्स को उनकी एंट्रेंस थीम से बहुत फायदा हुआ। एक अच्छा एंट्रेंस थीम रैसलर के किरदार को और अच्छा बना सकती है। इससे वें कमाल के दिखाई देते हैं और उनकी एंट्री यादगार हो जाती है। आज के समय में भी WWE के सुपरस्टार के पास ऐसी कई थीम म्यूजिक है जिससे उनका प्रदर्शन और ज्यादा निखर सकता है। समरस्लैम के इतिहास में देखा जाए तो सबसे शानदार एंट्रेस थीम हमेशा की तरह अंडरटेकर की रही है। साल 1992 और 1994 में उनकी एंट्रेंस थीम को कोई नहीं भूल सकता है। पहले अपने बाइक के अंदाज में और बाद में पूरे एरिना में अंधेरा। ये सिर्फ अंडरटेकर ही कर सकते है। इसके अलावा साल 2014 में ब्रे वायट की एंट्रेंस थीम फैंस के जेहन में हमेशा के लिए समा गई है। पूरे एरिना में अंधेरा और सिर्फ कुछ कुछ लाइट्स। ब्रे वायट के हाथ में एक लैंप। ये नजारा ही कुछ खास था। पिछले साल फिन बैलर ने भी फैंस का मन अपनी एंट्रेंस थीम से मोह लिया था। बैलर के इस अंदाज ने ही फैंस के दिल में जगह बना ली थी। साल 2009 में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के डी एक्स की एंट्रेंस थीम तो उस साल की सबसे बेहतरीन थी।शायद ये ही वजह थी की समरस्लैम के बाद डी एक्स को फैंस ने ज्यादा पसंद किया।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications