प्रोफेशनल रैसलिंग दुनिया भर में देखी और पसंद की जाती है। फैंंस का रैसलिंग के लिए हमेशा प्यार रहता है। इतना प्यार की वो हद से पार इसके लिए गुजर जाते है। WWE दुनिया की सबसे बड़ी और जानी मानी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी है। कंपनी के स्टार्स को सेलिब्रिटीज़ का दरजा हासिल होता है और फैंस उन्हें अपना आदर्श भी मानने लगते हैं।
रैसलिंग सुपस्टार की एंट्रेंस थीम फैंस के सर चढ़ कर बोलती है। कोई इनके जरिए कुछ नया करता है तो कुछ लोग इससे अपनी पहचान भी बना लेते है।
फैंस कुछ ना कुछ नया करते रहते है। ऐसा ही कुछ एक नाइजिरियन शादी में देखने को मिला। यहां एक फैन ने द रॉक के प्रति अपनी दिवानगी कुछ अलग ही अंदाज में पेश की। आप सभी ने तरह-तरह की शादियां देखी होंगी, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग तरीके से शादी के वैन्यू में आते हैं। लेकिन इस फैन ने अपनी शादी में द रॉक के एंट्रैंस म्यूजिक पर एंट्री ली। यहीं नहीं हाथ में चैंपियनशिप की बैल्ट भी इस दूल्हें ने ले रखी थी। जैसे-जैसे वो आगे बढ़ रहा था लोग उसी अंदाज में उसका स्वागत कर रहे थे। द रॉक के स्टाइल में ये दूल्हा लोगों से गले भी मिला। फिर स्टेज पर जाकर द रॉक के अंदाज में हाथ भी ऊपर किया। इस शख्स के द्वारा की गई एंट्री आप नीचे इस वीडियो में देख सकते हैं।