WWE में 35 साल के रेसलर ने चैंपियन के रूप में 1 साल पूरा कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से अब सिर्फ 89 दिन दूर

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी

Gunther: WWE सुपरस्टार गुंथर (Gunther) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में उन्हें 1 साल (365 दिन) पूरा गया। अपने करियर में उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुंथर ने भी ट्वीट कर इसका जश्न मनाया।

Ad
Ad

आपको बता दें 10 जून, 2022 को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की थी। उन्होंने रिकोशे को हराकर ये टाइटल जीता था। मेन रोस्टर में भी पिछले साल उन्होंने एंट्री की थी। बहुत जल्द उन्होंने टाइटल हासिल कर लिया था।

गुंथर आगे जाकर कुछ रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गुंथर सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के WWE दिग्गज द हॉन्की टॉक मैन के रिकॉर्ड को तोड़ने से अब 89 दिन दूर है। WWE हॉल ऑफ फेमर 454 दिनों तक चैंपियन रहे थे। गुंथर को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 7 सितंबर, 2023 तक टाइटल अपने पास रखना होगा। द हॉन्की टॉक मैन के अलावा केवल तीन अन्य रेसलर्स ने एक साल से अधिक समय तक चैंपियनशिप अपने नाम रखी था।

youtube-cover
Ad

WWE Night of Champions में Gunther को मिली थी जीत

Night of Champions में गुंथर ने अपने टाइटल को मुस्तफा अली के खिलाफ डिफेंड किया था। अली ने उन्हें अच्छी टक्कर दी थी। हालांकि अंत में गुंथर ने मैच जीतकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था।

WWE ड्राफ्ट में गुंथर को रेड ब्रांड में उनके फैक्शन के साथ ड्राफ्ट किया गया था। कंपनी ने उनके लिए आगे भी कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। उम्मीद के मुताबिक उनका टाइटल रन इतनी जल्द खत्म नहीं होगा। अपने इस टाइटल रन में उन्होंने कुछ बड़े सुपरस्टार्स को अभी तक हराया।

कंपनी ने भी इस बार उन्हें तगड़ा पुश दिया। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल करेंगे। उनके कुछ बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। ब्रॉक लैसनर के साथ उनका ड्रीम मैच अभी पैंडिंग है। फैंस ने WrestleMania 39 में इस मुकाबले की उम्मीद लगाई थी लेकिन नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि WWE ने इन दोनों के मैच के लिए क्या प्लान बनाया होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications