302 दिन से WWE में चैंपियन बने रहने वाले Superstar ने दिग्गज पर साधा निशाना, SmackDown में मिली हार की निकाली भड़ास

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Gunther: WWE SmackDown के बाद गुंथर (Gunther) ने शेमस (Sheamus) के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने अपने कड़े तेवर दिखाए और पूर्व चैंपियन की जमकर बेइज्जती की है। शायद शेमस भी उन्हें जवाब दे सकते हैं।

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का सामना द इम्पीरियम के साथ हुआ था। ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने जीत हासिल की थी। शेमस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। यहां से इस बात के संकेत भी मिल गए है कि आगे जाकर शेमस और गुंथर के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी।

बैकस्टेज गुंथर ने कहा,

देखिए, हम हर समय अपने मोमेंटम को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। हमारा फोकस हमेशा बड़ी पिक्चर पर होता है। हमें पहले भी ब्रॉलिंग ब्रूट्स से नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन WrestleMania में क्या हुआ? क्या हुआ जब रियल काउंट की बात आई? शेमस की हार हुई। ये ही अंतर शेमस और हमारे ग्रुप में है। हम हमेशा अपने मिशन पर कामयाब हुए। हम इम्पीरियम हैं और हमारे लिए हर मैच शानदार रहता है।

youtube-cover
Ad

WWE में गुंथर का टाइटल रन कौन खत्म करेगा?

गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में 302 दिन हो गए है। उनका टाइटल रन अभी तक जबरदस्त रहा हैं। कुछ बड़े सुपरस्टार्स को वो हरा चुके हैं। WrestleMania 39 में कुछ दिन पहले उनका बड़ा मैच हुआ था। उन्होंने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप शेमस और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी। तीनों सुपरस्टार्स ने फैंस को जबरदस्त मैच दिया। अंत में गुंथर ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया था।

WWE Backlash 2023 में गुंथर और शेमस के बीच मुकाबला हो सकता है। इस बात के संकेत मिल रहे हैं। शेमस और गुंथर के बीच पिछले साल भी जबरदस्त राइवलरी रही थी। दोनों ने कुछ शानदार मैच फैंस को दिए। हालांकि शेमस जीतने में नाकाम रहे थे। अब अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो इसका फायदा जरूर उठाना चाहेंगे। कंपनी ने अभी तक गुंथर के ऊपर बहुत भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन कब खत्म होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications