WWE के मौजूदा चैंपियन ने बड़े इवेंट से पहले बनाई खास बॉडी, जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने यूरोपियन टूर से पहले बनाई खास बॉडी
WWE सुपरस्टार ने यूरोपियन टूर से पहले बनाई खास बॉडी

Gunther: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) ने सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फिजिक दिखाई। अगर आप उनकी बॉडी देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। जबरदस्त अंदाज में वो नज़र आ रहे हैं। अपनी लंबाई के हिसाब से उन्होंने अपने लुक में खास अंदाज में बदलाव किया है।

Ad

साल 2022 में कई बार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन गुंथर कर चुके हैं। इस बार तो उनका लुक बहुत ही खास लग रहा है। पहले भी उनकी बॉडी बहुत खास थी। एक परफेक्ट रेसलर के रूप में वो हमेशा से नज़र आए। इस बार तो उनका शेप और भी अच्छा लग रहा है।

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने पोस्ट किया खास वीडियो

अगले हफ्ते WWE का यूरोपियन टूर शुरू होगा। गुंथर ने एक्सरसाइज करते हुए खास वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा भी कि वो यूरोप टूर के लिए तैयार है।

Ad

30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक SmackDown रोस्टर का यूरोप टूर होगा। 4 लाइव शोज वहां आयोजित किए जाएंगे। ब्लू ब्रांड में इस समय गुंथर काम कर रहे हैं। इस साल 10 जून को गुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। गुंथर का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। शेमस के साथ उनकी राइवलरी भी जबरदस्त रही थी।

गुंथर का चैंपियनशिप रन इतनी जल्दी शायद खत्म नहीं होगा। इस समय अच्छा काम वो कर रहे हैं। WWE द्वारा आगे भी उनके ऊपर भरोसा जताया जाएगा। फैंस को भी उनका चैंपियनशिप रन शानदार लग रहा है। फैंस भी रिंग में उन्हें पसंद करते हैं।

गुंथर का अगला मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ होगा। 4 नवंबर को SmackDown के एपिसोड में इन दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा। इस बार गुंथर के सामने एक अलग प्रतिद्वंदी होगा। गुंथर की हाइट बहुत ज्यादा है और उनके सामने रे मिस्टीरियो का कद बहुत छोटा है। अब देखना होगा कि दोनों के बीच ये मुकाबला कैसा होगा। वैसे कुछ हफ्ते पहले ही रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में रे मिस्टीरियो आए। WWE द्वारा उन्हें पुश भी दिया जा सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो वो चैंपियन भी बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications