WWE में Roman Reigns और The Bloodline की स्टोरीलाइन के पीछे बैकस्टेज पॉलिटिक्स को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Bully Ray: WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे (Bully Ray) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुली रे ने कहा कि रेंस और ब्लडलाइन को पॉल हेमन (Paul Heyman) द्वारा पीछे से क्रिएटिव मदद मिलती है।

Ad

अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट को हराकर रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। चैंपियन के रूप में उन्हें 850 दिन से ज्यादा हो गए। इस समय वो द ब्लडलाइन फैक्शन को लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं।

WWE दिग्गज ने Roman Reigns को लेकर दिया बयान

Busted Open पर बात करते हुए बुली रे ने कहा,

क्रिएटिव टीम में सुनने वाला कोई नहीं है। एक इंसान है जिसकी सुनी जाती है और जो दूसरों की भी सुनता है। उनका नाम पॉल हेमन है। द ब्लडलाइन और रोमन रेंस के लिए जो बेस्ट होता है वो पॉल करते हैं। क्रिएटिव और पॉलिटिक्स जो भी चीजें करनी होती है वो अंतिम समय तक हेमन करते हैं। रोमन की स्टोरीलाइन में सबसे पहले उनसे ही सलाह मांगी जाती होगी।
Ad

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे हैं। कंपनी ने पहले उन्हें बेबीफेस बनाने के लिए बहुत पुश दिया लेकिन सफलता नहींं मिली। हील टर्न लेने के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। आज वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। वैसे उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। द उसोज़ ने भी उनका अच्छा साथ दिया। अब तो सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी उनके साथ आ गए।

रेंस अभी तक कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, रे मिस्टीरियो, फिन बैलर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। WWE ने उनके लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। Royal Rumble 2023 में उनका मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications