Bella Twins: WWE फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, Hall of Famers बैला ट्विंस (Bella Twins) ने WWE को संभावित रूप से छोड़ने का निर्णय ले लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से WWE का जिक्र हटा दिया है और नाम में बदलाव किया है। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट डालकर बताया कि वो अपने नए सफर को शुरू कर रही हैं।निकी और ब्री बैला ने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है और उन्होंने विमेंस रेसलिंग को आगे लाने में मदद की है। निकी और ब्री काफी समय से WWE में नज़र नहीं आई हैं और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसके चांस और भी कम हो गए हैं क्योंकि उन्होंने संभावित रूप से WWE को अलविदा कह दिया है।निकी और ब्री ने बैला सरनेम को इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और वो अब खुद को बैला ट्विंस के बजाय गार्सिया ट्विंस के नाम से इंट्रोड्यूस कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की और इसमें उन्होंने लिखा,"मैं निकी गार्सिया और मैं ब्री गार्सिया! हम गार्सिया ट्विंस हैं। आपका हमारे नए अध्याय (सफर) में स्वागत है।"साथ ही उन्होंने वीडियो में वॉइसओवर देते हुए कहा कि वो दोनों अपने जीवन के नए अध्याय को अलग लेवल पर लेकर जाने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वो बिना किसी डर के खुले दरवाजे से बाहर जा रही हैं। उनकी इस बात ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद दोनों WWE छोड़कर चली गई हैं। यह रहा बैला ट्विंस का ट्वीट:Nikki & Brie@NikkiAndBrieHi I’m Nikki Garcia, Hi I’m Brie Garcia. And we’re the Garcia Twins. ‍♀️ Welcome to our next chapter! 🦋🤍🦄🤩🥳🫶🏼🫶🏼🥂🍾6765900Hi I’m Nikki Garcia, Hi I’m Brie Garcia. And we’re the Garcia Twins. 👯‍♀️ Welcome to our next chapter! 🦋✨🤍✨🦄🤩🥳🫶🏼🫶🏼🍷🥂🍾 https://t.co/w6GQM0P7ZiWWE में Bella Twins ने काफी सालों तक काम किया है2008 में निकी और ब्री बैला का डेब्यू देखने को मिला था। इसके बाद से वो कई सालों तक WWE में नज़र आईं और बीच में थोड़े समय के लिए उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर भी काम किया। बैला ट्विंस ने साथ मिलकर हमेशा से प्रभावित किया और उनका सिंगल्स रन भी शानदार रहा है। निकी ने 2 बार डीवाज़ चैंपियनशिप जीती है और ब्री एक बार इस टाइटल पर कब्जा करने में सफल रही हैं। अब देखना होगा कि बैला ट्विंस (गार्सिया ट्विंस) का भविष्य कैसा रहता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।