SmackDown में दो 'भाइयों' ने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन को बुरी तरह मारा

डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस
डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस

क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस का सामना रोवन से हुआ था। इस मैच में हार्पर की मदद से रोवन ने रोमन को हरा दिया था। वहीं अब रोवन और हार्पर ने एक बार फिर से स्मैकडाउन लाइव में रोमन और ब्रायन को निशाना बनाया और उन्हें बुरी तरह से पिटा।

दरअसल, शो के दौरान डेनियल ब्रायन रोवन को लेकर प्रोमो कर रहे थे। जिस पर रोवन ने उन्हें बीच में रोक दिया था और उन पर हमला कर दिया था। उनके इस मामले में भी उनकी मदद हार्पर ने की थी। जिसके बाद रोमन रेंस ने ब्रायन की मदद करने की कोशिश की। उन्होंने रिंग में आ कर रोवन को सुपरमैन पंच मारा, लेकिन रिंग के बाहर आते ही उन पर हार्पर ने उन्हें बिग बूट दे दिया।

उनके इस मूव के बाद रोमन बुरी तरह से फ्लोर पर गिर गए। दोनों भाई यहीं नहीं रुके और उन्होंने रोमन रेंस को पोस्ट पर पावरबॉम्ब दिया। बचाव कर्मी भी आ लेकिन ब्लजिन ब्रदर्स ने उनपर भी अटैक कर दिया। रोमन रेंस पर दोनों भी लगातार वार करते रहे और रेंस की हालत बुरी दिख रही थी। जिसके बाद दोनों ने ब्रायन को कमेंट्री टेबल पर पटक दिया।

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं

आपको बता दें कि रोंवन ने ही रोमन पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से इन दोनों ही स्टार के बीच ये फ्यूड जारी हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस फ्यूड को आगे बुक करता है। वैसे माना जा रहा है कि बहुत जल्द फैंस को एक टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। जिसमें रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन एक टीम में होंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं