क्या WWE ने असुका के डेब्यू पर गलती कर दी?

20161119_nxttakeover_toronto_asuka-8b81d243ad4bc4894649a561bb117497-1498813693-800

हाल के समय मे असुका की मुख्य रॉस्टर में डेब्यू की बात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। NXT डिवीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद दर्शक काफी समय से उनके मुख्य रॉस्टर में डेब्यू की मांग कर रहे थे। लेकिन इसके साथ साथ दर्शक थोड़े चिंतित भी थे क्योंकि WWE ने इसके पहले अच्छे NXT स्टार्स के डेब्यू में गलती कर दी है। बाकी NXT स्टार्स की तुलना में असुका के डेब्यू के प्रोमो रॉ पर छह हफ्ते पहले शुरू हो चुके थे। डेब्यू के पहले असुका का बेहतरीन बिल्ड अप किया गया था। ये सब उन्हें लगी चोट की वजह से की गई और देरी से हुए उनके डेब्यू ने उनके फायदे का काम किया। रिंग में उतरने के पहले ही दर्शकों को आसुका की मौजूदगी का अंदाजा होने लगा था। वहीं पहले TLC और फिर रॉ पर एमा के खिलाफ हुए उनके मैच को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कईयों को पसंद आया तो वहीं ऐसे भी कई है जिन्हें लगा कि ये मैच अपने स्तर के नीचे था। ये रही कुछ चीज़ें जो असुका के डेब्यू के पक्ष में थी वहीं चीजें जो उनके डेब्यू के खिलाफ गयी।

Ad

नेगेटिव: जो हुआ उससे कई ज्यादा उम्मीद लगाएं बैठे थे

TLC के पहले रॉ के गो होम एपिसोड पर जब एमा लड़ने रिंग में आई तो कोरी ग्रेव्स ने उनका मजाक बनाते हुए कहा कि असुका की एक किक उनका काम तमाम कर सकती है। न वो कभी रैसलिंग कर पाएंगी और ना ही कभी कोई ट्वीट कर पाएंगी। TLC या फिर इस हफ्ते के रॉ पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। दर्शक यहां पर असुका के डेब्यू से काफी कुछ उम्मीद कर रहे थे। मैच के लिए जितनी अफवाहें उड़ी थी उसे देखकर एमा को इतना बढ़ावा नहीं मिलनी चाहिए थी।

नेगेटिव: अनचाही तुलना

21-41-54-bbe92-1508889863-500

इसी साल शिंस्के नाकामुरा ने डॉल्फ ज़िगलर के खिलाफ अपना मुख्य रॉस्टर डेब्यू किया और उनका ये डेब्यू पूरी तरह से फीका रहा। हालांकि मैं ये नहीं मानता कि स्मैकडाउन रॉस्टर ने शिंस्के नाकामुरा को बर्बाद कर दिया लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो ये मानते हैं और उन्हें लगता है कहीं असुका के साथ भी ऐसा न हो। ऊपर से दोनों की तुलना उनके मैचेस को लेकर भी की गई। जहां असुका का एमा के खिलाफ मैच नाकामुरा और ज़िगलर के खिलाफ मैच से काफी छोटा रहा। वहीं किसी भी मौके पर एमा, असुका के लिए खतरा नहीं लगी। लेकिन डॉल्फ ज़िगलर, शिंस्के नाकामुरा के लिए खतरा दिखाई दे रहे थे। असुका की पहचान केवल उनकी बुकिंग पर निर्भर नहीं है। दर्शकों को उनके काम पर भरोसा दिखाना होगा। कई दर्शक असुका के दोनों मैच से उनसे प्रभावित नहीं दिख रहे हैं।

पॉजिटिव: जैसा वो NXT में थीं, मुख्य रॉस्टर में वैसी ही हैं

21-42-26-dfee0-1508890238-500

अच्छी बात ये है कि असुका NXT में जैसी थी, मुख्य रॉस्टर में उन्हें वैसा ही रखा गया है। TLC में वो थोड़ी धीमी थी लेकिन वो चोट से वापसी कर रही थी। उन्हें कोई नया गिमिक या फिर अजीब सा नाम नहीं दिया। लेकिन NXT के उल्ट उनके मूव्स में कोई कमी नहीं हैं। TLC पर मैं उनके जंपिंग एम्बर का इंतज़ार कर रहा था। मुझे अगली रात रॉ पर उसे देखने मिला। असुका के मैचेस उनके NXT के मैचों जैसे ही हैं। हालांकि उनके स्क्वाश मैचेस को लेकर अभी भी बहस चल रही है लेकिन यहां पर वो NXT जैसा हाल नहीं है। NXT में वो लोकल रैसलर को स्क्वाश किया करती थी। एवा मारिया भी एक समय पर उनकी विरोधी थी। यहां पर गोल्डबर्ग से उनकी तुलना करना भी सही नहीं हैं क्योंकि दोनों के दौर, रैसलर्स और परिस्थिति में जमीन आसमान का फर्क है। वैसे भी अगर भविष्य में एमा के स्तर को बढ़ाना है तो उसे यहां से किया जा सकता है।

पॉजिटिव: उनके लिए धीरे - धीरे कदम बढ़ाना ही सही होगा

21-42-10-7dbc6-1508890033-500

असुका और गोल्डबर्ग की तुलना करने में एक दिक्कत है, दोनों में उनके स्ट्रीक के अलावा और कुछ भी सामान्य नहीं है। दोनों के विरोधीयों और दौर में जमीन आसमान का अंतर है। गोल्डबर्ग के विरोधियों की संख्या ज्यादा थी और उस समय केफैब के साथ साथ मंडे नाइट वॉर्स भी चालू थे। वहीं असुका के गिने चुने विरोधी हैं और उनकी लोकप्रियता गोल्डबर्ग जैसी नहीं बढ़ रही। हर हफ्ते असुका के हाथों रैसलर्स हारते रहेंगे तो एक समय पर उनके लिए कोई विरोधी नहीं बचेगा और उनके मैचेस उबाऊ हो जाएंगे जिसमें दर्शकों की कोई रुचि नहीं बचेगी। जब वो NXT में थी तब भी ये कहा गया कि वो दूसरे रैसलर्स को दबा रहीं हैं।

अंतिम निर्णय

21-39-46-52ca1-1508889336-500

दोनों मैचों में एमा ने डेब्यू कर रही असुका के खिलाफ ज्यादा विरोध नहीं किया लेकिन फिर भी हम असुका की प्रतिभा पर शक नहीं कर सकते। कुछ ही समय मे हम उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। असुका अभी अभी चोट से उभर कर रिंग में वापसी कर रही हैं और इसलिए हमें थोड़ा संयम रखने की ज़रूरत है। NXT में हमने उनका अच्छा प्रदर्शन देखा था और उम्मीद करते हैं कि वो मुख्य रॉस्टर में इसे दोहरा सके।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications