WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns के बैकस्टेज जाने के बाद दिल दहला देने वाली तस्वीर आई सामने, देखकर रो पड़ेंगे आप

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 का मेन इवेंट रहा जबरदस्त
WWE Royal Rumble 2023 का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

Sami Zayn: WWE Royal Rumble 2023 के बाद केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर आपका दिल भी दुख जाएगा। द ब्लडलाइन (The Bloodline) के अटैक के बाद दोनों की ये तस्वीर बैकस्टेज जाते हुए सामने आई है।

Ad

Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में रेंस की जीत हुई। इसके बाद द ब्लडलाइन ने सैमी ज़ेन और ओवेंस की हालत खराब कर दी। सैमी ने रोमन रेंस को धोखा दिया और उनके ऊपर चेयर से अटैक किया। ये अटैक इतना खतरनाक था कि सैमी और ओवेंस रिंग से उठ तक नहीं पाए।

WWE Royal Rumble 2023 के बाद की खास तस्वीर आई सामने

केविन और सैमी को धराशाई करने के बाद रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और द उसोज़ बैकस्टेज चले गए। सैमी और ओवेंस बैकस्टेज जाने के लिए सक्षम नहीं थे। WWE ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें सहारा दिया। इसमें जेसिका कार भी शामिल थीं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर भी साझा की। जेन इस तस्वीर में केविन की बुरी हालत को देख रहे हैं।

Ad

इस स्टोरीलाइन में अब बहुत मजा आएगा। रेंस ने पहले ही कहा था कि Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन का फाइनल टेस्ट होगा। सैमी इस टेस्ट में पास नहीं हो पाए। अपने दोस्त केविन ओवेंस की बुरी हालत वो देख नहीं पाए। रेंस जब ओवेंस को चेयर से मारने गए तब ज़ेन ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सैमी ने रोमन के ऊपर अटैक कर दिया।

ये देखकर जे उसो भी हैरान हो गए थे। जे अभी तक पूरी तरह सैमी को डिफेंड कर रहे थे। इसके बाद जिमी उसो, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने सैमी के ऊपर अटैक किया। जे ने ये काम नहीं किया और वो बैकस्टेज चले गए। अब देखना होगा कि इस स्टोरीलाइन में आगे जाकर क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications