WWE Night of Champions 2023 के ऑफ-एयर होने के बाद उदास Roman Reigns का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस का आया खास वीडियो
WWE दिग्गज रोमन रेंस का आया खास वीडियो

Roman Reigns: WWE Night of Champions 2023 के ऑफ एयर होने के बाद फैन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की एक दिलचस्प फुटेज शूट की। इस वीडियो को देखकर आपको भी अच्छा लगेगा।

Night of Champions में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। मैच के बीच में द उसोज़ ने दखलअंदाजी की, जे और जिमी उसो ने सैमी और केविन पर अटैक किया। दोनों ने गलती से सिकोआ को भी किक मार दी। इसके बाद रेंस को गुस्सा आ गया था। उन्होंने दोनों को धक्का दे दिया। जिमी ने इसके बाद दो किक रेंस को मार दी। नतीजा ये निकला कि रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा।

शो ऑफ-एयर होने के बाद, सैमी ज़ेन ने रिंग में चढ़कर लाइव ऑडियंस के बीच अपनी जीत को सेलिब्रेट किया। फैंस उन्हें चीयर कर रहे थे। रिंगसाइड में मौजूद एक फैन ने छोटी क्लिप शूट की जिसमें रोमन रेंस और पॉल हेमन को बैकस्टेज जाते हुए दिखाया गया है। ये बहुत ही अजीब पल था, रोमन रेंस धीरे-धीरे रैंप से बैकस्टेज जा रहे थे, फैंस ने उनका मजाक बनाया और बू किया।

youtube-cover

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब जबरदस्त हो गई है। लोगों को लगा था कि जे उसो और सोलो सिकोआ बड़ा कदम उठा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिमी उसो ने रेंस को किक मारकर सभी को हैरान कर दिया। ब्लडलाइन टूटने के संकेत फैंस ने कुछ समय पहले ही दे दिए थे।

WWE Smackdown में Roman Reigns उठाएंगे बड़ा कदम

Smackdown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगे। रोमन चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाएंगे। द उसोज़ को लेकर भी वो बड़ा कदम उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसोज़ का मुकाबला रेंस और सोलो सिकोआ के साथ हो सकता है। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए मजेदार होंगे। रेंस अपने भाइयों को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links