Wrestlemania 34 के बैकस्टेज से अंडरटेकर की एक दिल छू देने वाली तस्वीर सामने आई

<p>

रैसलमेनिया 34 से पहले हुए WWE हॉल ऑफ फेम में वारियर अवार्ड पाने वाले WWE फैन जैरिस रॉबर्टसन ने रैसलमेनिया 34 के बैकस्टेज से एक फोटो ट्वीट की, जिसमें वो द अंडरटेकर के साथ दिख रहे हैं। ये फोटो बेहद मार्मिक है।

2015 से हर साल WWE हॉल ऑफ फेम में वारियर अवार्ड प्रदान करता है। ये अवार्ड अल्टीमेट वारियर के सम्मान में उन लोगों को दिया जाता है, जिसमें अदम्य, साहस और इच्छाशक्ति का प्रदर्शन कर अपनी परेशानियों से लड़ाई की होती है। ये उनके लिए होता है जो अल्टीमेट वारियर के स्पिरिट को किसी भी तरह से दर्शाते हैं।

WWE के सुपरफैन कॉनर मिचलक ने 2015 में इसे पहली बार प्राप्त किया था, जबकि 14 वर्षीय जैरिस 'जे.जे.' रॉबर्टसन को ये अवार्ड इस साल दिया गया। जैरिस एक बेहद मुश्किल लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं और दोनों लिवर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। वो अब ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरूकता फैलाते हैं।

इस सप्ताह शुक्रवार को हॉल ऑफ फेम पर दी गई उनकी स्पीच इस साल की सबसे बेहतरीन स्पीच थी। जैसी प्रथा है, उन्हें ये वारियर अवार्ड अल्टीमेट वारियर की पत्नी डाना वारियर से प्राप्त हुआ।

अपनी स्पीच के दौरान जैरिस ने मिज को 'लीव फ़ेवरिट सुपरस्टार' बताया जबकि उन्होंने कहा कि रोमन रेंस उनके हीरो हैं। उन्होंने जॉन सीना पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस समय उनकी रैसलमेनिया पर जाने की संभावनाएं 16 बार वर्ल्ड चैंपियन से ज़्यादा हैं।
Name a better du#Undertaker #wrestlemania ??? pic.twitter.com/wkLfIi0vvi
— Jarrius Robertson (@Jarrius) April 9, 2018

रैसलमेनिया के दौरान जैरिस ने एक फ़ोटो ट्वीट की जिसका कैप्शन था,'कोई बेहतर डुओ बताइए'? इसमें वो अंडरटेकर के साथ दिख रहे थे और उनका मतलब शायद रैसलमेनिया और अंडरटेकर से था। ये तस्वीर काफी मार्मिक है और इस बात की गवाह भी कि जब आप अपने हीरोज़ से मिलते हैं तो अच्छा लगता है। लेखक: निखिल भास्कर,अनुवादक: अमित शुक्ला

o