WWE सुपरस्टार साल का ज्यादातर समय एक जगह से दूसरी जगह इवेंट के लिए ट्रेवल करते रहते हैं। इन सुपरस्टार्स का काफी समय ट्रेवल करने में चला जाती है। ऐसे में WWE सुपरस्टार्स के साथ अजीब तरह की घटनाएं होना आम बात है। कुछ मज़ाक का शिकार बन जाते हैं, जबकि कुछ सुपरस्टार अनजाने में मुसीबत का शिकार हो जाते हैं। WWE रॉ के सुपरस्टार हीथ स्लेटर भी एक अजीब घटना का शिकार हुए। प्लेन में ट्रेवल करने के दौरान वो बाथरूम में बंद हो गए और बाथरूम का दरवाजा उनसे नहीं खुल पाया। एयरप्लेन के स्टाफ ने कड़ी मशक्क के बाद बाथरूम का दरवाजा खोला और उन्हें बाहर निकाला। हीथ स्लेटर ने इस घटना की जानकारी और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की। Yes!!! This happened to me yesterday!!! Happy New Years Everyone!!! #newyear #newyears #wwe #wrestling #lol #tostrong #notreally #gothot A post shared by @ heathslater_xxii on Dec 31, 2017 at 7:28pm PST दरअसल हीथ स्लेटर 1 जनवरी 2018 को होने वाली रॉ के लिए मियामी आ रहे थे। इस दौरान वो इस हादसे का शिकार हुए, हालांकि बाद में वो निकल गए और लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हीथ स्लेटर WWE रॉ के सुपरस्टार हैं, जो एक समय ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के साथ 3MB टीम के साथी हुआ करते थे। 34 साल के हीथ स्लेटर ने WWE मेन रोस्टर में अपना डैब्यू नैक्सस के सुपरस्टार के रूप में किया था। 2011 से लेकर 2016 तक हीथ स्लेटर कई सारी टीमों का हिस्सा रहे और मैच जीतते-हारते रहे। साल 2016 में WWE ड्राफ्ट के दौरान रॉ और स्मैकडाउन दोनों ही रोस्टर ने उन्हें नहीं खरीदा और वो एक फ्री एजेंट के रूप में शो पर नजर आने लगे। वो हीथ स्लेटर के WWE करियर के अच्छे दिनों की शुरुआत था। थोड़े समय बाद उन्हें रायनो का साथ मिल गया और उनके साथ मिलकर उन्हें स्मैकडाउन की नई टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया। हालांकि चैंपियनशिप हारने के बाद वो फिर से एक जॉबर की भूमिका में आ गए हैं।