रोमन रेंस को लेकर पूर्व WWE सुपरस्टार ने किया बहुत बड़ा खुलासा, जानकर आपको होगी हैरानी

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE में रोमन रेंस टॉप के सुपरस्टार है। हीथ स्लेटर (Heath Slater) ने अब रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हीथ स्लेटर ने कहा कि टॉप सुपरस्टार बनने के बाद रेंस ने सार्वजनिक जगहों पर जाना काम कर दिया था। यानी कि रेंस की लिमिटेड उपस्थिति सभी जगह हो गई। Title Match Wrestling को हाल ही में हीथ स्लेटर ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां कई मुद्दों पर उन्होंने बात की। तीनों शील्ड मेंबर्स के बारे में भी उनसे सवाल पूछा गया था। रेंस को लेकर यहां स्लेटर ने अपनी बात रखी।

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर पूर्व सुपरस्टार हीथ स्लेटर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

हीथ स्लेटर ने साल 2006 से 2020 तक WWE में काम किया। रोमन रेंस ने साल 2010 में WWE ज्वाइन किया था। साल 2012 में द शील्ड में शामिल होकर मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। रेंस के साथ डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस भी थे। साल 2014 में शील्ड अलग हो गई और इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स का सिंगल रन जबरदस्त चला। रेंस WWE के टॉप फुल टाइमर सुपरस्टार बन गए। हीथ स्लेटर ने कहा,

डीन एंब्रोज के ऊपर कोई बदलाव नहीं आया। रोमन रेंस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा लेकिन वो अभी भी लॉकर रूम में सबसे कूल सुपरस्टार है। रोमन रेंस ने अपने ऊपर काफी बदलाव किए। वो किसी सार्वजनिक स्थान में जाकर बीयर नहीं पीते हैं। वो हमेशा अपने कमरे में ही रहते हैं। सभी लोग शो के बाद कुछ ना कुछ करते हैं। रोमन रेंस कभी कहीं नहीं जाते हैं। अगर वो कहीं भी जाएंगे तो फिर लोग वहां खड़े हो जाते हैं।

WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में एक साल हो गया है। ब्लू ब्रांड में रेंस की बादशाहत पिछले एक साल से जारी है। WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रेंस के साथ इस समय पॉल हेमन और द उसोज भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications