भारतीय WWE Superstar ने हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लैंड स्लाइड की तबाही झेल रहे लोगों की बढ़ाई हिम्मत, दिया खास संदेश

Pankaj
भारतीय WWE सुपरस्टार का खास संदेश
भारतीय WWE सुपरस्टार का खास संदेश

Saurav Gurjar Aka Sanga: WWE Raw और भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर एका सांगा (Saurav Gurjar Aka Sanga) का भारत में चल रही गतिविधियों पर हमेशा नज़र रहती है। आप सभी को पता है कि हिमाचल में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालत बहुत खराब है। इस पर सांगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हिमाचल में बाढ़-बारिश से अब तक 54 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 92 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बारिश की वजह से राज्य को करीब चार हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

खैर सांगा ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बाढ़ का एक वीडियो पोस्ट और कैप्शन में लिखा,

हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बहुत ही खराब है। इस कठिन समय में हम सभी हिमाचल के लोगों के साथ है।

सांगा के इस मैसेज को देखकर फैंस को भी अच्छा लगा होगा। यूएस में होने के बावजूद वो हिमाचल प्रदेश के लोगों का साहस बढ़ा रहे हैं। उनके इस संदेश से कई लोगों को हिम्मत और नई ऊर्जा मिलेगी।

WWE ड्राफ्ट में इस बार इंडस शेर को हुआ फायदा

सांगा के लिए WWE में पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। NXT में उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। इसका ईनाम भी कंपनी ने उन्हें दिया। इंडस शेर (सांगा, वीर महान, जिंदर महल) को ड्राफ्ट में रेड ब्रांड में डाला गया। सांगा और वीर ने लोकल स्टार्स के साथ रेड ब्रांड में कुछ मैच भी लड़े। हालांकि कुछ समय से इंडस शेर का जलवा इस ब्रांड में नहीं दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी के पास इस फैक्शन के लिए अभी कोई प्लान नहीं है। अगर ऐसा आगे भी चलता रहा तो फिर बड़ा नुकसान हो सकता है। खासतौर पर सांगा और वीर महान को झटका लगेगा। वीर की पिछले साल भी खराब बुकिंग की गई थी। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा बहुत जल्द इस ग्रुप की अच्छी बुकिंग की जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment