डर्टी शीट्स ने अगले साल होने वाले रॉयल रंबल को लेकर एक बड़ी बात सामने रखी है। इसमें कहा गया है कि WWE जल्द ही अगले साल रॉयल रंबल के लिए एक ऐतिहासिक मैच का एलान करेगा।
18 जनवरी 2018 को रॉयल रंबल का आयोजन होगा। रॉयल रंबल की ये 30वीं वर्षगांठ होगी। इसका आयोजन फिलेडेलफिया में होगा। इसमें 30 सुपरस्टार के बीच मैच होता है। ये हमेशा WWE रखता है। लेकिन इस बार एक विमेंस रॉयल रंबल मैच भी यहां होगा। इससे पहले हैल इन ए सैल औऱ मनी इन दे बैंक में WWE ये कर चुका है। इसी साल ये इतिहास भी बना था। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। और अब रॉयल रंबल में भी नया इतिहास कायम होगा।
वैसे रॉ विमेंस चैंपियनशिप अगले हफ्ते नो मर्सी में होगा। इसमें पांच सुपरस्टार आपस में मुकाबला करेंगे। वहीं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए नटालिया का मुकाबला हैल इन ए सैल में होगा। अभी तक उनके प्रतिद्वंदी का नाम सामने नहीं आया है।
Published 19 Sep 2017, 11:37 IST