21 मई 2017 का दिन WWE में भारत के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा ?

WWE में भारतीय मूल के जिंदर महल को आज से 2 महीने पहले शायद ही कोई जानता था। लेकिन अब वो एक ऐसी हस्ती बन गए है की पूरी दुनिया की नजरें उन पर है। क्योंकि बैकलैश में जिंदर महल का मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। अगर जिंदर महल रैंडी ऑर्टन को हराकर चैंपियन बन जाते है तो वो इतिहास रच देंगे। यानि की 21 मई 2017( भारतीय अनुसार 22 मई) का दिन स्वर्णिम अक्षरों में जिंदर महल के नाम पर लिख दिया जाएगा। क्योंकि खली के बाद वो दूसरे ऐसे भारतीय होंगे जो चैंपियन बनेंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

जिंदर महल ने एक जॉबर के तौर पर WWE में कदम रखा था लेकिन अब उन्हें सीधे मेन रोस्टर में डाल दिया गया है। वो तब चर्चा में आए जब स्मैकडाउन में जिंदर महल ने चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर वन कंटेंडर मैच में पांच सुपरस्टार्स को मात देकर जीत दर्ज की थी। तब से उनका जलवा पूरी दुनिया में छा गया है। एकदम से जिंदर महल को इतना बड़ा पुश मिलने से जहां कई लोग हैरान है तो कई लोग खुश भी है।

youtube-cover
Ad

जिंदर महल ने जो नंबर वन कंटेंडर का मैच जीता था वो स्मैकडाउन में 9 अक्टूबर 2012 के बाद उनकी पहली जीत थी। उस वक्त महल ने हीथ स्टेलर के साथ टीम बनाकर जीत दर्ज की थी। वहीं जिंदर महल ने स्मैकडाउन में अपना आखिरी मैच एल टोरिटो के खिलाफ 27 मई 2014 में खेला था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब पूरी दुनिया और भारतीय फैंस की नजरें बैकलैश में है। सभी लोग दुआ कर रहे है कि जिंदर महल नए चैंपियन बन जाएं। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो फिर भारत में भी WWE का डंका बजेगा। वैसे बात चाहे जो भी हो जिस तरह से भारतीय मूल के कनाडा के रैसलर जिंदर महल ने स्मैकडाउन में दिग्गजों को मात दी वो काबिले तारीफ है। एक जॉबर से नंबर वन कंटेंडर का सफर महल ने बखूबी निभाया है। आपको बता दें की इससे पहले भारत में WWE का एक और दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ है। 20 जुलाई 2007 को खली स्मैकडाउन के चैंपियन बने थे। उसके बाद से आज तक कोई आगे नहीं जा सका। लेकिन अब नजरें सिर्फ और सिर्फ जिंदर महल पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले टाइम में फैंस को महल एक चैंपियन के रुप में नजर आते है या फिर WWE उनके साथ कुछ और करता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications