Sami Zayn: WWE ने द ब्लडलाइन (The Bloodline) के वीडियो मोटांज से सैमी जेन (Sami Zayn) को गायब कर दिया और वो इस बात से बहुत गुस्से में आ गए है। सैमी जेन पिछले कुछ समय से द ब्लडलाइन को ज्वाइन करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। ब्लडलाइन के साथ वो नजर भी आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनके ब्लडलाइन को ज्वाइन करने को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रियाWWE Clash at the Castle के लिए रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच जो राइवलरी बिल्ड हुई थी उसमें सैमी जेन भी नजर आए थे। हालांकि मैच के दौरान सैमी जेन मौजूद नहीं थे। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन और द उसोज भी नजर नहीं आए। अंत में रोमन रेंस की मदद करने के लिए NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ आए थे। WWE ने फॉक्स ट्विटर पर द ब्लडलाइन का एक मोटांज पोस्ट किया। जिसमें Clash at the Castle में आए सोलो सिकोआ भी नजर आ रहे हैं। इस फैक्शन के एक सदस्य सैमी जेन को इसमें नहीं दिखाया गया है। सैमी जेन को इसके बाद गुस्सा आ गया। उन्होंने तीन शब्द कहकर अपना गुस्सा निकाला। Sami Zayn@SamiZaynwtf twitter.com/wweonfox/statu…WWE on FOX@WWEonFOXThe most dominant faction in @WWE history? #SmackDown, Friday 8e/7c on FOX9415442The most dominant faction in @WWE history?📺 #SmackDown, Friday 8e/7c on FOX https://t.co/QAWJNZjKAwwtf twitter.com/wweonfox/statu…Cody Allen🇺🇦@c0dy_allen@SamiZayn Are you just gonna take this Sami? The disrespect is immense! Clearly Roman doesn’t appreciate you!2@SamiZayn Are you just gonna take this Sami? The disrespect is immense! Clearly Roman doesn’t appreciate you!वैसे सैमी जेन ने अभी तक द ब्लडलाइन से जुड़ने के लिए बहुत मेहनत की है। रोमन रेंस को भी उन्होंने बचाया और खुद मैकइंटायर की क्लेमोर किक अपने ऊपर ले ली थी। सैमी जेन अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ अलग करते हुए नजर आ सकते हैं। सैमी जेन और केविन ओवेंस के बीच भी बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। केविन ओवेंस और जे उसो के बीच मैच में बहुत कुछ हुआ था। सैमी जेन ने केविन ओवेंस के ऊपर चेयर से अटैक नहीं किया था और इस बात से द उसोज बहुत गुस्से में थे। खैर बात चाहे जो भी हो लेकिन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ सरप्राइज भी सैमी जेन दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।