WWE दिग्गज जॉन सीना की मुलाकात शे शारियटजदेह से कैसे हुई?

WWE में जॉन सीना ने बहुत नाम कमाया
WWE में जॉन सीना ने बहुत नाम कमाया

WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) और शे शारियटजदेह काफी लंबे समय से रिलेशन में थे। पिछले साल 12 अक्टूबर को एक प्राइवेट पार्टी में इन दोनों ने शादी कर ली। सीना ने कभी भी ज्यादा शे शारियटजदेह के बारे में नहीं बताया। कुछ समय पहले सीना ने बताया था कि उनकी मुलाकार शे शारियटजदेह से कैसे हुई थी। ETs Nischelle Turner के साथ बात करते हुए सीना ने इस बारे में बताया था।

जॉन सीना ने कहा था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो शारियटजदेह से मिले थे। Playing With Fire की शूटिंग के दौरान सेट पर सीना ने शारियटजदेह को देखा था। सीना ने एक होटल में महिलाओं का ग्रुप देखा जिसमें शारियटजदेह थी। शारियटजदेह को देखते ही सीना को उनसे प्यार हो गया था।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने कभी खुलकर अपने रिलेशन के बारे में नहीं बताया

इस घटना के बाद सीना और शारियटजदेह को कई जगहों पर साथ में देखा गया था। सीना ने अपने रिलेशन को हमेशा प्राइवेट रखा था। सीना ने ज्यादा आजतक अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में उनसे इसके बारे में पूछा गया था लेकिन सीना ने तब भी ज्यादा कुछ नहीं बताया।

Money In The Bank पीपीवी में पिछले महीने जॉन सीना ने वापसी की थी। इसके बाद रोमन रेंस के साथ सीना की राइवलरी शुरू हुई थी। SummerSlam 2021 में जॉन सीना और रोमन रेंस का मैच हुआ था। इस मैच में जॉन सीना की हार हुई थी। सीना अब फिलहाल रिंग में नजर नहीं आएंगे। जल्द ही वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए चले जाएंगे। 10 सितंबर को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जरूर वो नजर आएंगे। लाइव टीवी पर सीना नहीं दिखेंगे लेकिन डार्क मैच वो लड़कर जाएंगे।

सीना और शारियटजदेह की लाइफ इस समय शानदार चल रही हैं और दोनों साथ में काफी खुश लग रहे हैं। सीना के साथ हमेशा शारियटजदेह मौजूद रहती हैं। सीना ने हमेशा खुलकर अपने रिलेशन के बारे में बताया लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। फैंस सीना के रिलेशन को लेकर कई चीजें जानना चाहते हैं। अब देखना होगा कि सीना इस बारे में कब खुलकर बताते हैं।