WWE सुपरस्टार द रॉक से रोमन रेंस का क्या रिश्ता है?

anoai-family-1500009007-800

यकीकन एटीट्यूड एरा के सबसे महान स्टार द रॉर हैं और WWE के मॉर्डन एरा के रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार के रुप में हैं। सवाल यह है क्या द रॉक और रोमन रेंस क्या वह एक दूसरे से संबंधिंत है? तो इसका सरल जवाब यह है कि वास्तव में नहीं, अगर आप जैविक संबंधों की बात करें। हालांकि परिवारों को बॉड पर स्थापित किया जाता है, जो कि आनुवांशिक से परे है। हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आए है जिससे आप इनके संबंधों को गहराई से जान पाएगे, कि आखिर इनमें क्या संबंध है।

Ad

बैकग्राउंड
youtube-cover
Ad

हम सभी को 2015 का रॉयल रंबल याद है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इस बात को भूल जाते है कि इस इंवेट के अंत में रोमन रेंस खड़े थे, और उन्हें WWE द्वारा उनके कजन ब्रदर के रुप में द रॉक स्पोर्ट कर रहे थे। हमनें देखा है कि WWE हमेशा दो मेंस के बीच रिश्ता दिखाने की कोशिश करता है। दोनों ही सुपरस्टार एनोआई परिवार से है, जहां से अभी तक चार हॉल ऑफ फेमर हुए हैं। WWE के अनुसार एनोआई परिवार स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट है जो कि संगीत में जैक्शन परिवार के बराबर है, जिन्होंने 30 से ज्यादा चैंपियनशिप जीती, और इसकी वीडियो WWE के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर मौजूद है। यह काफी दिलचस्प है कि द रॉक और रोमन रेंस समोन विरासत को मानते हैं। इनके बारे में और जानने के लिए आइए एनोआई परिवार के बारें में गहराई से पता लगाते हैं।

स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट वंश

इनमें से कुछ सफर फुटबॉलर है, कुछ वर्ल्ड चैंपियन है, कुछ रैसलमेनिया के मेन इवेंटर्स रह चुके हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि सभी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में लैजेंड हैं। एनोआई फैमिली से कुछ लैजेंड जैसे हाई चीफ पीटर माविया, द वाइल्ड समोंस, रॉकी जॉनसन, योकोजुना, मेंग, रिकिशी, उमागा, रोजी, द रॉक, द उस़ोज, रोमन रेंस और इसके अलावा कई और भी लेजेंड हैं। इसके अलावा नाया जैक्स और शॉन मालुटा जो कि क्रूज़वेट क्लासिक और NXT का हिस्सा है, जो कि महान परफॉर्मर है। इसके अलावा नेआमी जो कि वर्तमान में स्मैकडाउन लाइव में विमेंस चैंपियन है, अब वह शादी के बाद इस फैमिली से संबंधिंत हो गई हैं। अगर द रॉक और रोमन रेंस एक ही फैमिली से आते है तो फिर वह जैविक रुप से संबंधिंत क्यों नहीं हैं। ब्लड ब्रदर्स कभी कभी जब लोगों में खून का रिश्ता नहीं होता है, लेकिन उसके बावजूद उनके परिवारों के मजबूत संबंध होते हैं। वह एक सेरेमनी में परफॉर्म करते है जिसे बल्ड ओथ कहते है और वहा पर एक दूसरे के ब्लड ब्रदर्स बन जाते हैं। हालांकि यह पता लगाने का कोई रास्ता नहीं हैं कि हम किस प्रकार से ब्लड ब्रदर्स का वर्णन करेंगे। इन परंपराओं को पांरपरिक रुप से निभाया जाता है। क्यों द रॉक और रोमन रेंस जैविक रुप से संबंधिंत नहीं हैं anoai-family-tree-1500011076-800 अमितुआनई अनोआई जो कि अफा और सिका के पिता है। द वाइल्ड सिमोंस (सिका जो कि रोमन रेंस के पिता है) ने पीटर माविया को अपना ब्लड ब्रदर घोषित किया और उन्हें एनोआई परिवार का हिस्सा बनाया। देखा जाए तो द वाइल्ड सिमोंस के लिए पीटर माविया उनके अकंल हुए, जबकि उनके बीच जैविक रुप से कोई संबंध नहीं है। आप ऊपर दी गई तस्वीर को देख कर इसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इसके अलावा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि द रॉक की मां( अटा माविया) पीटर माविया से जैविक रुप से संबंधित नहीं है। अटा, लीया फुटगा की बेटी है. पीटर माविया की पत्नी जिन्होंने अपनी शादी के बाद उन्हें अपनी बेटी के रुप बड़ा किया। अटा ने रॉकी जॉनसन से शादी की और उनका बेटा द रॉक रैसलिंग की दुनिया में सुपरस्टार के रुप में आया। आखिरी दिन

youtube-cover
Ad

द रॉक और रोमन रेंस को एक दूसरे के कजन भाई के रुप में वर्णन किया है, और समोन संस्कृति में उनके रिवाजों का मतलब जैविक संबंधों से काफी अधिक होता है। इसलिए हम इस बात को यह कह कर समाप्त करते हैं कि दोनों प्रतिभाशी कलाकर का आपस में रिश्ता है। हम दोनों सुपरस्टारों को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं। लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications