WWE Superstar Roman Reigns के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं: रोमन रेंस को सोशल मीडिया पर कितने लोग फॉलो करते हैं?

WWE दिग्गज और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को सोशल मीडिया पर कितने लोग फॉलो करते हैं?
WWE दिग्गज और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को सोशल मीडिया पर कितने लोग फॉलो करते हैं?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और हर कोई उन्हें देखना चाहता है। इसी वजह से लंबे समय से वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन भी बने हुए हैं। रोमन रेंस के कारण ही WWE को भी रेटिंग्स के अलावा दूसरी चीज़ों में काफी फायदा होता है।

Ad

सबसे खास बात यह है कि रोमन रेंस के फैंस सिर्फ यूएसए में ही नहीं है, बल्कि विश्वभर के फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैंस की काफी रुचि इस बात को जानने में रहती है कि आखिर उनके पसंदीदा सुपरस्टार की जिंदगी में क्या चल रहा है। रोमन रेंस इस समय दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं।

वो नियमित तौर पर तो ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी बीच-बीच में वो WWE रिलेटिड पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर रेंस अपनी पर्सनल लाइफ की ज्यादा जानकारी नहीं देते, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रेंस को दोनों मुख्य प्लेटफॉर्म पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के बारे में ही बात करने वाले हैं।

#) WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?

Ad

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस को इंस्टग्राम पर 6.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा रोमन रेंस खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें द अंडरटेकर, जिंदर महल और भारतीय रेसलर द ग्रेट खली जैसे दिग्गज शामिल हैं। रोमन रेंस ने अभी तक इंस्टा पर 205 ही पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद आखिरी पोस्ट 27 अगस्त को किया था, जिसे करीब 6 लाखों ने लाइक किया और इसके ऊपर 6 हजार से ज्यादा कमेंट आए हुए हैं।

#) WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को ट्विटर पर कितने लोग फॉलो करते हैं?

Ad

शील्ड के पूर्व सदस्य रोमन रेंस को ट्विटर पर 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रेंस खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से सिर्फ 97 लोगों को ही फॉलो करते हैं। रेंस ने ट्विटर पर अपना आखिरी पोस्ट भी 18 सितंबर 2022 को किया था, जिसे 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 1300 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। साथ ही 600 से ज्यादा लोग इसके ऊपर कमेंट कर चुके हैं।

(नोट: यह आंकड़े सिर्फ खबर लिखे जाने तक, 20 सितंबर 2022 के हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications