WWE के साथ अपने पहले रन में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने लगभग सबकुछ हासिल कर लिया था। यूएस चैंपियनशिप उनके पास रही थी। रेसलमेनिया (WrestleMania) 23 में उनका बहुत बड़ा मैच हुआ था। साल 2008 में रिलीज होने के बाद लैश्ले ने अन्य जगह काम किया। इसके बाद वो अलग लेवल पर चले गए। MMA और TNA/ इम्पैक्ट रेसलिंग में भी उन्हें काफी सफलता मिली। साल 2018 में फिर से लैश्ले ने WWE में वापसी की। All. Mighty.@fightbobby 🏆#WWERAW pic.twitter.com/bSYju2B8Jj— WWE on BT Sport (@btsportwwe) August 10, 2021WWE Raw में बॉबी लैश्ले की बादशाहत जारीअपने दूसरे रन में अभी तक MVP के साथ मिलकर बॉबी लैश्ले ने अच्छा काम किया है। WWE चैंपियनशिप वो डिजर्व करते थे और उन्हें वो मिल गई। बॉबी लैश्ले की WWE में सालाना सैलरी को लेकर कई बार सवाल सामने आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बॉबी लैश्ले की बेस सैलरी एक मिलियन डॉलर है। इसमें बोनस और मर्चेंडाइज सेल्स के पैसे नहीं जोड़े गए है। ड्रू मैकइंटायर के साथ बॉबी लैश्ले की राइवलरी काफी शानदार रही और इसके बाद कोफी किंग्सटन के साथ भी उनका मैच हुआ। लैश्ले ने बहुत अच्छे से अभी तक अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। SummerSlam में इस बार बॉबी लैश्ले को बड़ी चुनौती मिलेगी। कुछ हफ्ते पहले Raw में वापसी कर गोल्डबर्ग ने लैश्ले को चुनौती दी थी। एक हफ्ते पहले ही इन दोनों के मैच को ऑफिशियल किया गया है। लैश्ले को अभी तक MVP का अच्छा साथ मिला है। MVP की वजह से ही लैश्ले WWE चैंपियन बने हुए है और अभी तक उनकी बादशाहत जारी है। लैश्ले ने अपने प्रतिद्वंदियों को रिंग में टिकने का मौका नहीं दिया। विंस मैकमैहन ने इस समय काफी भरोसा बॉबी लैश्ले के ऊपर जताया है। लैश्ले भी अच्छा काम कर रहे हैं और विंस की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं। अगर लैश्ले की बादशाहत जारी रहेगी तो फिर उनकी सैलरी में भी आगे इजाफा होगा। मौजूदा रोस्टर के वो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और चैंपियनशिप भी इस वजह से उनके पास दी गई है। WWE ने काफी छोटे समय में अचानक लैश्ले को पुश दिया। ये बात किसी को बिल्कुल भी पता नहीं चली। खैर फैंस भी बॉबी लैश्ले को चैंपियनशिप के साथ देखना चाहते थे और WWE ने ऐसा ही किया।