एरीना की लाइट बंद होते ही द फीन्ड तुरंत WWE रिंग में कैसे आ जाते थे?

द फीन्ड अब WWE का हिस्सा नहीं हैं
द फीन्ड अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

WWE में रहते हुए ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने काफी सफलता हासिल की और साथ ही में वो अलग-अलग किरदार में भी नजर आए। इसमें से एक किरदार द फीन्ड (The Fiend) का भी रहा, जिसका जलवा WWE में काफी देखा गया। द फीन्ड 'ब्रे वायट' भले ही अब WWE का हिस्सा नहीं है और हाल ही में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

हालांकि उनके कैरेक्टर और एंट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। आपको पता है जब भी अंडरटेकर का म्यूजिक बजता है तो पूरे एरीना में हर तरफ अंधेरा छा जाता है और इसके बाद टेकर सीधे रिंग में खड़े हुए नजर आते हैं। कुछ ऐसी ही फीन्ड के साथ भी होता है, वो भी अचानक रिंग में नजर आते हैं। अंडरटेकर और फीन्ड का ये एंट्री वाला पल सबसे खास फैंस के लिए होता है। फीन्ड को इस वजह से काफी चीयर किया जाता है।

फैंस सिर्फ इन दोनों की एंट्री को पसंद करते हैं। और ये सोचते हैं कि आखिर फीन्ड एकदम से लाइट बंद होने के बाद रिंग में खड़े हुए कैसे नजर आते हैं। एक तरह से देखा जाए तो ये बड़ा राज है। हालांकि इस राज का अब एक वीडियो के जरिए खुलासा हो गया है।

आप जानते ही है कि लाइट बंद होने के बाद कितनी जल्दी फीन्ड रिंग के अंदर आते हैं और जहां पर फिक्स स्थान होता है वहां पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद लाइट खुल जाती है। फीन्ड को रिंग के नीचे से ऊपर आने में लगभग 8 से 10 सेकेंड का समय लगता है और काफी खास पल फैंस के लिए होता है।

फीन्ड का ये कैरेक्टर के तो कुछ साल पहले ही आया है। लेकिन अंडरटेकर ये काम कई सालों से करते आ रहे हैं। फीन्ड और अंडरटेकर की एंट्री लगभग एक ही प्रकार की है। एक तरह से कहा जाए तो डरावनी एंट्री ये है। फैंस को ये समझना काफी मुश्किल होता है कि आखिर क्या हो रहा है। इस तरह के सैगमेंट को पहले से तैयार किया जाता है। इसमें रिंग के नीचे भी मैनेजमेंट के लोग रहते हैं। पिछले साल से कई बार रिंग के नीचे फीन्ड ने अलग-अलग कारनामे किए है।

हालांकि अभी नहीं पता कि WWE से रिलीज किए जाने के बाद द फीन्ड का अगला कदम क्या होगा और क्या वो रेसलिंग जारी रखते हैं या फिर किसी दूसरे प्रमोशन में लड़ते हुए नजर आते हैं। द फीन्ड ने WWE में अपना आखिरी मैच इस साल WrestleMania 37 में लड़ा था।