स्मैकडाउन लाइव में इस हफ्ते केविन ओवंस और विंस मैकमैहन के बीच शानदार सैगमेंट देखने को मिला। केविन ने विंस मैकमैहन के सिर पर अपने सिर से टक्कर मारी। जिसके बाद विंस मैकमैहन के सिर से खून बहने लगा। जिससे उन्हें नुकसान हुआ। लेकिन क्या विंस मैकमैहन के खून बहने से चीजों पर असर पड़ेगा? रैसलिंग ऑबर्ज्वर ने इस बात पर थोड़ा बहुत प्रकाश डाला है।
WWE में सुपरस्टार का खून निकलना आम बात है। लेकिन जब WWE टीवी-पीजी में जाता है तो तुरंत इसे हटा दिया जाता है। खून खराब दिखाना WWE में नहीं किया जाता है। अगर किसी को ज्यादा दिक्कत होती है तो उसे तुरंत मेडिकल के लिए भेजा जाता है। साल 2008 में बतिस्ता को इसका भारी नुकसान फाइन के तौर पर चुकाना पड़ा था। ये मैच क्रिस जैरिको के खिलाफ था। WWE इन मामलों के लिए हमेशा सतर्क रहता है, खासतौर पर खून के मामले में। और अगर ऐसा होता है तो वो खास मैच होते है। जैसे इसमें ब्रॉक लैसनर के मैच शामिल हैं।
रैसलिंग ऑब्र्जर्वर के डेव मैल्टजर ने इस बारे में बहुत लोगों की बात की। हालांकि पूरा तरीका इसका नहीं सामने रखा। उन्होंने कहा की विंस के हाथ में पहले से खून था जिसे कवर किया था और उसे उन्होंने अपनी नई स्कीन पर लगा दिया। जब केविन ओवंस ने उनके सिर पर मारी तो वो काफी था नई स्कीन से खून निकलने के लिए और थोड़ा बहुत फैलने के लिए। मैल्टजर ने ये भी कहा की कोई नहीं जानता की असलियत क्या थी।
काफी दिनों बाद आपने WWE में खून देखा होगा। लेकिन अगर ये काम कर गया तो कोई नहीं जानता है आगे कुछ भी हो सकता है। ये एक चाल थी जिसके तहत नई प्लानिंग तैयार की जा रही थी। क्योंकि बिना खून बहने के खून दिखना अपने आप में एक अलग बात है।
Published 14 Sep 2017, 12:37 IST