इस बार SmackDown की रेटिंग्स कैसी थी?

सबको इस बात की जानकारी है की विंस मैकमैहन की अनुपस्थिति में रॉ और स्मैकडाउन को ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन ने चलाया। हालांकि सभी चीज़ों पर विंस की नज़र थी। लेकिन पूरा कंट्रोल ट्रिपल एच के हाथों में था। रॉ की रेटिंग्स तो काफी बुरी रही, इससे कह सकते हैं की ट्रिपल की रॉ चलाने की नीति ज़्यादा कारगर साबित नहीं हो सकी।

youtube-cover

लेकिन क्या स्मैकडाउन कुछ अच्छा कर पाई? इसका जवाब है नहीं, इस बार स्मैकडाउन की रेटिंग्स भी ज़्यादा अच्छी नहीं रही। पता चल रहा है की इस बार 2.292 मिल्यन लोगों ने टीवी पर स्मैकडाउन को देखा। वहीं पिछली बार ये संख्या 2.658 मिल्यन थी। ये व्यूवरशिप काफी बुरी है, इस बार स्मैकडाउन की रेटिंग 1.70 थी, जो पिछली बार से काफी कम है, पिछली बार रेटिंग 1.86 थी। रॉ और स्मैकडाउन की रेटिंग्स कम होने की वजह से कहा जा सकता है की अब WWE को कुछ नया ट्राय करना होगा, उनके पास अच्छे टैलंट हैं, लेकिन फिर भी रेटिंग्स कम होना चिंता का विषय है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो शायद आने वाले दिनों में हम किसी बड़े स्टार की वापसी देख सकते हैं। वैसे इस रैसलमेनिया के बाद से अंडरटेकर के बारे में कोई जानकारी नहीं है की वो कब लौट रहे हैं। अगर डैडमैन वापसी करते हैं तो निश्चित ही WWE की रेटिंग्स भी फिर से अच्छी हो सकती हैं।