इस बार Raw की टीवी रेटिंग्स कैसी थी?

WWE में ब्रैंड स्पिलट के बाद कहानी तो सही दिशा में जा रही है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे लोगों के मूड को कोई भी नहीं समझ सकता है। कभी रेटिंग्स हाय रहती हैं, तो कभी गिर जाती हैं। इस बार की रॉ में कई अच्छी घटनाएँ हुई, और इन सबमें सैथ रॉलिन्स का फिर से रोमन रेन्स के करीब आना सबको अच्छा लगा। कल के मेन इवैंट में सैथ ने अपने पूर्व साथ रोमन को रुसेव और केविन ओवन्स से बचाया। इतना सब होने के बाद भी इस बार रॉ की रेटिंस कैसी थी, इसका जवाब है पहले से बेकार, इस बार 2.684 मिल्यन लोगों ने रॉ को देखा जो पिछली बार से 0.22% कम है। पिछली बार 2.69 मिल्यन लोगों ने रॉ को टीवी पर देखा। आपको बता दें की बिना छुट्टी वाले दिन के लिए ये 1990 से सबसे बुरी रेटिंग्स हैं। जो निश्चित ही WWE के लिए चिंता का विषय होगा। वैसे इस बात का अभी तो कोई पता नहीं चला है की इस बुरी रेटिंग्स की वजह क्या है, पर कहा जा रहा है की रॉ की लंबाई ही उसकी बुरी रेटिंग्स की वजह बन रही है। ये देखना भी अहम होगा की अब WWE इस बारे में क्या करने वाला है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications