इस बार स्मैकडाउन की टीवी रेटिंग्स कैसी रही?

कल की स्मैकडाउन कई मायनों में अच्छी रही। यहाँ जॉन सीना और एजे स्टाइल्स की दुश्मनी एक नए लेवल पर चली गई। जॉन सीना ने भी एजे को बिल्कुल हावी नहीं होने दिया और मैच के बाद उन्होने एजे को अनाउंसर टेबल पर पटका। वहीं दूसरी ओर हीथ स्लेटर के बारे में जितनी तारीफ की जाए वो उतनी ही कम पड़ेगी। इसका कारण है उनका खुद के दम पर रॉ और स्मैकडाउन को हिट करना। वो रॉ में ब्रॉक लैसनर के सामने गए और उन्होने उस सेग्मेंट को हिट कर दिया। कल रैंडी ऑर्टन से जीतने के बाद उन्हे स्मैकडाउन का कांट्रैक्ट मिलने वाला था पर उन्होने शेन मैकमैहन हो स्टेफनी मैकमैहन कह दिया, और उनका स्मैकडाउन का हिस्सा बनने का सपना अधूरा रह गया।

Ad
youtube-cover
Ad

इतना सब एंटरटेनमेंट होने के बाद भी क्या स्मैकडाउन की व्युवरशिप बढ़ी या नहीं? इसका जवाब है हाँ, इस बार पिछली बार से ज़्यादा लोगों ने स्मैकडाउन को देखा। इस बार 2.471 मिल्यन लोगों ने स्मैकडाउन को देखा, वहीं पिछली बार 2.455 मिल्यन लोगों ने इसे टीवी पर देखा था। वैसे ये रेटिंग्स अभी रॉ के आस पास भी नहीं है, पर रेटिंग्स का बढ़ना निश्चित ही शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के लिए अच्छी खबर है। लेकिन उन्हे आगे तक इसी प्रकार की कहानी को जारी रखना होगा, वरना व्युवर बार-बार एक ही चीज़ से बोर भी जल्दी होते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications