इस हफ्ते SmackDown की टीवी रेटिंग्स कैसी थी?

इस हफ्ते की स्मैकडाउन में रॉ को टक्कर देने वाली सभी घटना हुई। यहाँ ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली एंट्री और रैंडी ऑर्टन का एक्शन भी था। लेकिन इतना सब होने के बाद भी इस बार स्मैकडाउन की रेटिंग्स कैसी रही? क्या पिछली बार से स्मैकडाउन इस बार कुछ सुधरी या ये सुधार बस ड्राफ्ट के समय ही हुआ? जवाब है इस बार पिछली बार से कम लोगों ने टीवी पर स्मैकडाउन को देखा। इस बार 2.681 मिल्यन लोगों ने टीवी पर स्मैकडाउन को देखा, ये पिछली बार से 2% कम है। पिछली बार 2.743 मिल्यन लोगों ने स्मैकडाउन को देखा था। ये WWE के लिए ज़्यादा अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि ड्राफ्ट के बाद लगातार स्मैकडाउन की व्यूवरशिप गिर रही है। इसे देखके ये कहा जा सकता है की लोगों ने ड्राफ्ट के लिए ही स्मैकडाउन ज़्यादा देखा था। डेनियल ब्रायन और शेन के सामने अब ये चुनौती है की वो कैसे अपनी रेटिंग्स को बढ़ाएँगे। वैसे उन पर ये भी दबाव है की वो कैसे रॉ के साथ स्मैकडाउन को भी WWE का एक बड़ा ब्रैंड बनाएँ।