कैसे WWE Royal Rumble को एक बहुत बड़ा इवेंट बना सकती है ?

रॉयल रंबल यकीनन रूप में समरस्लैम के साथ जुड़ा हुआ है और रैसलमेनिया के पीछे साल का दूसरा सबसे बड़ा WWE पे-पर-व्यू हैं। 1988 में पहली बार इसकी शुरुआत होने के बाद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। सबसे पहले रंबल मे केवल 20 सुपरस्टार थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई हैं। जिम डगन के साथ, सारे विजेता WWE चैंपियनशिप पर जाने के हकदार होते हैं। कंपनी ने हाल के सालों में काफी विस्तार किया हैं। रोस्टर पहले से ज्यादा बड़ा हो गया हैं, रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड दोनों अलग हैं, और अधिक टाइटल्स को शामिल किया गया हैं, और NXT की अपनी स्थापना के बाद से यह पहले से कई गुना बड़ा हो गया है। अब समय के साथ रॉयल रंबले में भी बदलाव की जरुरत हैं। रैसलमेनिया पर टाइटल के मुख्य लक्ष्य को बदलना नहीं चाहिए, लेकिन यहां पर इंवेट के लिए और अधिक विविधता की जरूरत है। चूंकि WWE ने शो के समय को बढ़ाकर 4 घंटे का कर दिया हैं साथ ही प्री-शो शामिल किया हैं, इसके अलावा PPV को बढ़ाने के भी कई रास्ते हैं। 2011 में WWE नें इसके प्रतिभागियों की संख्या 40 कर दी थी, लेकिन इसके रिव्यू बहुत मिले। क्या कंपनी रॉ और स्मैकडाउन रोस्टरों के लिए दो अलग-अलग 20-मैन बैटल कर सकती हैं? एक को PPV पर खोल सकते हैं और दूसरी को बंद कर सकते हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

इस बदलाव से दो अलग-अलग सुपरस्टार को रैसलमेनिया में जाने के लिए एक बड़ा पुश मिलेगा, 10 और रैसलर को इसमें मौका WWE और चैंपियनशिप के लिए सिंगल विजेता आसानी से मिल जाएगा। रैसलमेनिया पहले से ही साल के मुख्य इंवेट के रुप में हैं, तो इसका कोई कारण नहीं बनता कि क्यों दो लोग रॉयल रंबल जीत कर टाइटल नहीं जीत सकते हैं। दो अलग अलग स्पर्धाओं में बैटल रॉयल के बंटवारे से मैंस रैसलर का ख्याल रखा जा सकता है, लेकिन विमेंस डिवीजन पर अब भी ध्यान देनें की जरुरत हैं। पिछले दो सालों से जिस तरह से विमेंस रैसलिंग हो रही हैं उससे यह WWE प्रोग्रामिंग का एक प्रधान बन गया है। यह समय उनके लिए खुद रॉयल रंबल मैच देने का हो गया है। रॉ और स्मैकडाउन के साथ उन्हें एक बाउट देना ही समझ में आता है। यह विजेता उसी तरह रैसलमेनिया टाइटल मैच के लिए जा सकता हैं जैसे मैंस विनर जाते हैं, लेकिन तब जब केवल एक व्यक्ति विजयी हो सकता है, उन्हें रॉ और स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के बीच दोनों में एक को चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता हैं। WWE को विनर की समस्या को नज़रअंदाज करना होगा, चाहे वह जिस ब्रांड का हो या पहले से उनके पास उस ब्रांड का विनर हो। इन सब को WWE को नज़रअंदाज करना होगा।

youtube-cover
Ad

पिछली बैटल के दौरान विमेंस रैसलरों को ऐसे पेश किया कि फैंस को बाथरूम का उपयोग करने के लिए एक बहाना मिल गया हो, लेकिन अगर इस समय प्रतिभा के स्तर की बात करें तो वर्तमान सुपरस्टार्स बहुत प्रतिभाशाली हैं और यह संभव है कि वह एक अच्छी परफार्मेंस देंगी। रॉ और स्मैकडाउन के साथ ही NXT विमेंस डिवीजन को लेने से यह संभवता 20 सुपरस्टार के भाग लेने के लिए हो जाएगी। यहां तक कि एक कार्ड पर तीन छोटी बैटल रॉयल्स के साथ, WWE के पास अभी भी ब्रैक के बीच में कुछ टाइटल मैचों के लिए एक जगह होगी। ऐसा होने से रॉयल रंबल पहले से तुलना में और ज्यादा अद्वितीय हो जाएगा, जैसा कि अभी इस समय हैं। इन परिवर्तनों से मुख्य रोस्टर सबसे ज्यादा अच्छे हो जाएंगे, लेकिन वहां पर अभी भी NXT पर विचार करने की जरुरत हैं। इसी हफ्ते पर ही एक अधिग्रहण विशेष होने के रूप में रंबल की एक परंपरा बन गई हैं, और WWE को इसे जरुर उपयोग करना चाहिए। एक 20-मैन बैटल रॉयल केवल NXT सुपरस्टार के लिए है जो किसी की विशेषता को एक बिग पुश देने का अच्छा तरीका है, और विजेता के लिए इनाम अलग अलग चीजों में से कोई एक नंबर से हो सकता है।

youtube-cover
Ad

NXT के लिए यह पुरस्कार शायद कम हो, लेकिन रेगुलर रंबल मैचों पर उनकी जगह बन सकती हैं और यहां तक की शायद रॉ या स्मैकडाउन पर अनुबंध मिल जाए। इन सबको इस तरह से बुलाकर सबका उपयोग करते हुए विकास प्रणाली से मेन रोस्टर पर एक शानदार शुरुआत होगी। रॉ और स्मैकडाउन पर अलग-अलग बैटल रॉयल्स होनी चाहिए एक विमेंस डिवीजन के लिए दूसरा NXT के साथ WWE के लिए जो रैसलमेनिया के सीजन के लिए और अधिक बूस्ट दे सकता हैं। 2016 में PPV को बढ़ाने के बाद अब समय है कि WWE कुछ ऐसा करें कि सबको एक अलग अनुभव हो। हालांकि 2017 के शो में बदलाव करने के लिए अब बहुत देर हो चुकी हैं लेकिन आने वाले साल के लिए WWE के पास आयोजन के लिए यह एक बहुत बड़ी डील के रुप में होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications