"जब मैं 11 साल का था तब मेरी मां का कुछ लोगों ने शारीरिक शोषण किया"

आजकल WWE सुपरस्टार टाइटस ओ'नील का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइटस ने एक चौंकाने वाली घटना के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने यहां पर कहा है कि उनकी मां का शारीरिक शोषणा हुआ था। टाइटस ओ'नील पूर्व अमेरिकन फुटबाल प्लेयर है। टाइटस WWE के मेन रोस्टर में साल 2010 में आए। 39 साल के इस सुपरस्टार ने WWE टैग टीम चैंपियन और 2015 में मेगा डैड अवॉर्ड अपने नाम किया था। 6 फुट 6 इंच लंबे और 270 पाउंड के इस रॉ सुपरस्टार ने खुलासा किया है कि उऩकी मां के साथ अभद्रता हुई थी। उऩके साथ तब ये घटना हुी थी जब टाइटस 11 साल के थे। इससे पहले भी वो इस बारे में बोल चुके है। लेकिन इस बार फिर उन्होंने ये बात उठाई है। उन्होंने इस बार ये वीडियो वायरल किया है और लोगों को संदेश देने की कोशिश की है। टाइटस ने इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाने की बात भी कही है।

Ad
youtube-cover
Ad

टाइटल ओ'नील का कहना था कि," जब में 11 साल का था तो मेरी मां के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती गलत काम किया था। ये मेरी मां के साथ हुआ है तो किसी और महिला के साथ भी हो सकता है। लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। इस मिशन के खिलाफ लड़ना होगा। कई और लोग है जिनके साथ ये हो चुका है। इनकी वजह से शारीरिक और मानसिक तौर पर सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है'। इस समय मंडे नाइट रॉ में टाइटल ओ'नील अपना जलवा दिखा रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications