WWE में एक लंबे समय से रह रहे केन के बारे में आज भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। बहुत से लोगों को आज भी मास्क के पीछे छिपे इंसान के बारे में नही पता हैं। क्या आपको पता हैं कि केन का असली नाम ग्लेन जेकब्स हैं उनका जन्म अमेरिका में नहीं ब्लकि स्पेनिश राजधानी मैड्रिड में हुआ। उनका परिवार अमेरिकी वायु सेना का हिस्सा था और मैड्रिड में तैनात थे जब केन का जन्म हुआ। केन का जन्म अमीरी और उच्च स्थिति में हुआ था, उनका परिवार जल्द ही अपने कर्तव्यों की सेवा के बाद अमेरिका वापस आ गया और अपने बच्चों को दाखिला शीर्ष स्कूलों में करा दिया। इसके बाद केन नार्थ मिसौरी यूनिवर्सिटी चले गए और उन्होनें अंग्रेजी साहित्य में एक प्रतिष्ठित डिग्री हासिल की। केन मजबूत राजनीतिक संबंध के साथ एक उच्च वर्ग परिवार के सदस्य हैं।