Bray Wyatt: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही शानदार होगा। ब्रे वायट (Bray Wyatt) के अगले कदम का यहां पर खुलासा हो सकता है। अभी तक वायट को लेकर फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है। उनके लिए WWE ने आगे क्या प्लान तैयार किया है ये भी किसी को नहीं पता है।WWE Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने कंपनी में दोबारा धमाकेदार वापसी की थी। पिछले साल उन्हें रिलीज कर दिया गया था। फैंस उनकी वापसी से खुश हुए। हालांकि SmackDown में उनकी स्लो स्टोरीलाइन से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है। इसे लेकर कई दिग्गज WWE के ऊपर आरोप भी लगा चुके हैं।WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते फैंस को आएगा मजाWWE डायरेक्टर रॉब फी ने सोशल मीडिया के जरिए इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड को हाइप किया।colonel rob fee@robfeeI wouldn’t miss Smackdown this week. Don’t say I didn’t warn you.3408380फी और वायट का इतिहास तगड़ा रहा है। दोनों ने साथ में बहुत काम किया। इस समय ब्रे वायट की स्टोरीलाइन पर भी वो ही काम कर रहे हैं। वायट की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने में फी बहुत मदद उनकी कर रहे हैं। उन्होंने अब कहा है कि वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड को मिस नहीं करेंगे। इसका मतलब साफ लग रहा है कि वायट के अगले कदम के बारे में यहां पता चल सकता है। शायद वो एक बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड तगड़ा होगा। वायट यहां पर अपने फैंस को कुछ खास मोमेंट दे सकते हैं। इसके अलावा WWE दिग्गज रोमन रेंस भी शो में वापसी करेंगे। वायट जब से आए है तब से कुछ ना कुछ उनके दिमाग में जरूर चल रहा है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। वापसी के बाद शुरूआती कुछ हफ्तों में तो उनके प्रोमो ही फैंस को समझ नहीं आए थे। अब देखना होगा कि उनकी स्टोरीलाइन को किस अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा। फैंस अब इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।Sami Zayn@SamiZaynGet some love my dawg14988812WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।