WWE Raw में अगले हफ्ते Roman Reigns मचाएंगे बवाल, The Rock भी सरप्राइज एंट्री कर ट्राइबल चीफ को करेंगे धराशाई?

Pankaj
WWE Raw में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा
WWE Raw में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा

Roman Reigns: WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। रेड ब्रांड की 30वीं सालगिरह मनाई जाएगी और जबरदस्त बवाल शो में मचेगा। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इस शो में मौजूद रहेंगे। कुछ दिग्गज भी यहां नज़र आएंगे।

Ad

WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

द ब्लडलाइन के लिए WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया है। Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। शुरूआत में ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ। यहां बताया गया कि अगले हफ्ते Raw की 30वीं सालगिरह पर ब्लडलाइन के हर जनरेशन के सुपरस्टार्स आएंगे। इसके अलावा रोमन रेंस के लिए एक्नोंलेजमेंट सेरेमनी का आयोजन होगा।

Ad

पीटर मैविया और Amituana'i Anoaʻi भी अगले हफ्ते नज़र आएंगे। आपको बता दें द रॉक के दादाजी का नाम पीटर मैविया हैं। इतने बड़े दिग्गज आएंगे तो फिर द रॉक भी इस शो में दिख सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा।

Ad

28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन भी होगा। इस शो के बिल्डअप को लेकर भी अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड शानदार रहेगा। Royal Rumble से पहले ये Raw का अंतिम शो होगा। WWE ने इस शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी किया हैं। रोमन रेंस आएंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।

Royal Rumble में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। दोनों की राइवलरी को अभी तक अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया है। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने ओवेंस को बहुत परेशान किया है। इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में घमासान देखने को मिला। रोमन की एक्नोंलेजमेंट सेरेमनी में ओवेंस दखलअंदाजी कर सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 39 में द रॉक और रोमन रेंस के बीच मुकाबला होगा। अभी तक इस बारे में कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। कहा ये भी जा रहा है कि Royal Rumble में रॉक सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। अब देखना होगा कि आगे जाकर इस पर क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications