WWE के भारत दौरे को लेकर आया अहम अपडेट, दिग्गज ने फैन द्वारा पूछे गए सवाल पर किया बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE द्वारा भारत में शो का आयोजन कब किया जाएगा?
WWE द्वारा भारत में शो का आयोजन कब किया जाएगा?

WWE in India: WWE और AEW इस समय दो बड़ी रेसलिंग कंपनियां हैं। WWE के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। भारत में भी रेसलिंग के बहुत दीवाने हैं। WWE द्वारा कई बार शो का आयोजन इंडिया में किया गया है। फ्यूचर में भी ये चीज देखने को मिल सकती है।

ट्विटर पर एक फैन प्रणब कपूर ने Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र से पूछा कि क्या WWE और AEW के भारत आने की कोई संभावना है। मैल्टज़र ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जब WWE और UFC पूरी तरह मर्ज हो जाएंगे तब कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही WWE का भारत दौरा होगा।

Don't know about AEW. WWE will come after the big media merger is complete. twitter.com/Pranav09K/stat…

हाल ही में एंडेवर कंपनी ने WWE को खरीदा था। एंडेवर वो ही कंपनी है जिसके पास UFC की कमान भी है। इस समय दोनों के पूरी तरह मर्ज होने की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द दोनों कंपनियां साथ में काम करती हुई नज़र आएंगी।

मैल्टज़र ने कहा है कि इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही WWE का भारत दौरा होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि AEW के बारे में उन्हें नहीं पता। वैसे देखा जाए तो WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स भारत दौरे पर आते रहते हैं। बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर ने भी कुछ समय पहले भारत दौरा किया था।

WWE द्वारा भारत में इवेंट का आयोजन जल्द किया जाएगा

WWE द्वारा बहुत जल्द भारत में शो का आयोजन भी किया जाएगा। साल 2023 की शुरूआत में कंपनी द्वारा भारत में शो तय किया गया था। हालांकि किन्हीं कारणों से बाद में प्लान को रद्द करना पड़ा था। ट्रिपल एच को पता है कि इंडिया से उन्हें बिजनेस में बहुत फायदा हो सकता है। अगर यहां वो शो कराएंगे तो फिर बिजनेस बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा ये कदम कब उठाया जाएगा। इस साल के अंत तक शायद भारत में WWE के शोज हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment